पंचतत्व में विलीन हुई नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश

0
178

सलीम अहमद
हल्द्वानी (महानाद) : नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्दिरा हृदयेश सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सुमित हृदयेश, संजीव शर्मा तथा सौरभ शर्मा द्वारा दी गई। पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। अन्तिम विदाई के दौरान अपार जनसमूह अन्तिम संस्कार में उमड़ा तथा लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने प्रिय नेता को विदाई दी तथा जब तक सूरज चांद रहेगा इन्दिरा तेरा नाम रहेगा का उद्घोष भी किया।
डाॅ. इन्दिरा हृदयेश के पार्थिक शव पर उनके आवास संकलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत, विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, वन मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत कृषि मंत्री सुबोध उनियाल शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक, सांसद अजय भट्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, मेयर डाॅ. जोगेन्दर पाल सिह रौतेला ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी।

अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वरिष्ठ राजनेता एवं नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश के निधन से प्रदेश को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा डाॅ. हृदयेश ने पिछले चार दशकों से उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड की राजनीति मे बड़ी भूमिका निभाई है। वे एक कुशल प्रशासक, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ तथा संसदीय ज्ञान की अच्छी जानकार थी। विकास कार्यो के लिए सदैव तत्पर रहती थीं। उन्हांेने जीवन की आखिरी सांस तक जनसेवा की और विधायक, एमएलसी मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष के रूप में सेवाएं देकर जनसेवा की विशाल विरासत को छोड़ा है। डाॅ. हृदयेश प्रदेश का एक मजबूत स्तम्भ रही हैं। लम्बे समय तक उनके कार्यो को याद रखा जायेगा। रावत ने कहा कि स्व. इन्दिरा हृदयेश की स्मृति में किसी बड़े विकास कार्य का नामकरण किया जायेगा।

अन्तिम संस्कार से पूर्व डाॅ. हृदयेश का पार्थिव शरीर को उनके आवास संकलन तथा स्वराज आश्रम में जनता के लिए अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां बड़ी संख्या मे पहुचकर लोगों ने अपने प्रिय नेता के अन्तिम दर्शन किये तथा श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको अन्तिम विदाई दी।
गौरतलब है कि विगत रोज रविवार को डा0 हृदयेश का  दिल्ली मे निधन हो गया था, रविवार की देर सांय उनका पार्थिव शरीर उनके आवास संकलन हल्द्वानी पहुंचा।
चित्रशिला घाट में समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे, सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल, पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक राजकुमार ठुकराल, संजीव आर्य, राजेश शुक्ला, रामसिह कैड़ा, आदेश चैहान, पुष्कर धामी, हरीश धामी, नवीन दुम्का, काजी मौ. निजामुद्दीन, देशराज कर्णवाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, डाॅ. महेन्द्र सिह पाल, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सतीश नैनवाल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा प्रकाश रावत, पूर्व दर्जामंत्री रेनू अधिकारी, अजय राजौर, तरुण बंसल, पूर्व विधायक दान सिह भण्डारी, नारायण पाल, ललित फर्स्वाण, प्रदेश प्रभारी कांगे्रस देवेन्द्र यादव के अलावा दीपक बलूटिया, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, हेमन्त बगड़वाल, मयंक भट्ट, नवीन वर्मा, आरसी बिंजौला, हाजी मौ. अकरम, कमल कफलटिया, टीटू शर्मा, महेश जोशी, हेमन्त साहू, आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री अरिवन्द सिह हृयांकी, आईजी अजय रौतेला, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री डाॅ. पराग मधुकर धकाते सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं अधिकारियों ने स्व. डाॅ. इन्दिरा हृदयेश को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं काशीपुर से भी नगर अध्यक्ष संदीप सहगल, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, विकल्प गुड़िया, इन्दु मान आदि नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here