spot_img
spot_img
Tuesday, September 1, 2026
spot_img

रक्तदान से मिलता है पुनर्जीवन : दीपक बाली

काशीपुर (महानाद) : सोमवार को मुरादाबाद रोड स्थित काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक में आध्यात्मिक चेतना संस्थान द्वारा विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का आप नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली ने रिबन काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर अनेक लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर दीपक बाली ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे न जाने कितने लोगों को पुनर्जीवन मिलता है। उन्होंने शिविर के आयोजकों को धन्यवाद दिया। रक्तदान शिविर के आयोजक एवं आध्यात्मिक चेतना संस्थान के सचिव सौरभ परमार ने बाली का धन्यवाद किया तथा सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं एक पेड़ देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पीयूष गौड़, गोविंद राम, पवन कुमार, अरुण पंत, संजीव कुमार, विवेक चैधरी सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर अमित सक्सेना, अजय वीर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles