spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

पीरुमदारा में रोडवेज से टकराई वैगन आर

सलीम अहमद
पीरुदारा (महानाद) : वैगन आर की रोडवेज बस से जोरदार भिंड़त हो गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।

बता दें कि रामनगर काशीपुर रोड पर पीरुमदारा स्थित साईं मंदिर के पास रामनगर की ओर से वैगन आर संख्या यूके 19/3548 जिसमें 3 लोग सवार थे, अचानक कार का ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और कार काशीपुर की ओर से आ रही रोडवेज से जा टकराई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित रहे। उधर रोडवेज चालक बस लेकर फरार हो गया।

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles