spot_img
spot_img
Tuesday, July 28, 2026
spot_img

कृपया ध्यान दें! 22 जनवरी को उत्तराखंड में आधे दिन की सबकी छुट्टी

देहरादून (महानाद) : आगामी 22 जनवरी को उत्तराखंड में सभी छात्र/छात्राओं सहित राजकीय कर्मचारियों की आधे दिनकी छुट्टी घोषित की गई है।

उत्तराखंड शासन के सचिव दीपेन्द्र चौधरी ने उक्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस सम्बन्ध में यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रमेंट एक्ट 1881 बैंक/कोषागार/उप कोषागार दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को आधे दिन (अपरान्ह्र 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगे।

उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थायें 22.01.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles