रामनगर (महानाद) : गर्जिया मंदिर के नीचे दुकानों में भीषण आग लगने से दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गईं। जिससे दुकानदारों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
आपको बता दें कि रामनगर के गर्जिया मंदिर के नीचे कोसी नदी के पास प्रसाद बेचने वालों की कच्ची दुकानें हैं। जिनमें अचानक से आग लग गई और सभी दुकानें जलकर राख हो गईं। इस दौरान भक्तों में अफरा-तफरी मच गई।




