spot_img
spot_img
Sunday, April 26, 2026
spot_img

सल्ट : स्कूली बच्चों ने निकाली राष्ट्रीय कुष्ठ चेतना रैली

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद) : राजकीय इंटर कॉलेज कोटाचामी में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय कुष्ठ चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली में 155 स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली का आयोजन दया किशन खरक्वाल (एनएमएस) स्वास्थ्य विभाग सल्ट के द्वारा किया गया।

रैली के आयोजक दया किशन खर्कवाल ने पहले बच्चों को कुष्ठ रोगों के बारे में जानकारी दी व इसको लेकर फैली भ्रांतियों के बारे में विस्तार से बताया और जागरूक किया। इसके बाद बच्चों द्वारा क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।

रैली में प्रधानाचार्य मुशर्रफ अली, पंकज कुमार, प्रवक्ता दीपक कुमार, प्रवक्ता संजय तिवारी, प्रवक्ता राजीव सक्सेना, सोनिया त्यागी और दयाल द्वारा अपना विशेष योगदान दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles