spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

सतीश सिंह नायक बने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

गजेन्द्र सिंह नायक
लखनऊ (महानाद) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू की संस्तुति पर ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सतीश सिंह नायक को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सतीश नायक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के बंजारा नायक समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया तथा कांग्रेस पार्टी में आस्था रखते हुए विश्वास दिलाया कि आने वाले 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संपूर्ण बंजारा समाज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा और उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने का काम करेगा।
सतीश सिंह नायक ने समाज के लोगों को विश्वास दिलाया है कि वह अपने समाज के हक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे और हमेशा अपने समाज की पूर्व की भांति सेवा करते रहेंगे।
सतीश नायक को बधाई देने वालों में सुजीत बंजारा, सत्यपाल सिंह नायक, सोरन सिंह नायक, रवि कुमार नायक, गिरीश नायक, मंगल नायक, राजीव कुमार, शीशपाल सिंह नायक, दिनेश नायक आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles