शहीद गौकरन सिंह को सेना मैडल मिलने पर क्षेत्रवासियों ने मनाई खुशी, दी श्रद्धांजलि

0
75

रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़/मोतीनगर (महानाद) : विगत वर्ष जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए भारतीय सेना की 21 कुमाऊँ रेजिमेंट के हवलदार गोकरन सिंह निवासी पदमपुर देवलिया, मोटाहल्दू शहीद हो गए थे। उन्होंने अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए आतंकवादियों से लड़ाई की और अपने प्राण देश की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिए। शहीद गोकरन सिंह के इस अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य के लिए भारतीय सेना द्वारा उन्हें मरणोपरांत सेना मैडल प्रदान किया गया है।

सेना द्वारा शहीद को सेना मैडल प्रदान किये जाने पर समाजसेवी दिनेश चन्द्र जोशी ने कहा कि शहीद गोकरन सिंह और उनके परिजनों पर हम सब क्षेत्रवासियों को गर्व हो रहा है। शहिद गोकरन सिंह की इस शहादत पर कैप्टन नंदन सिंह चुफाल, कैप्टन अर्जुन सिंह, कैप्टन जमन सिंह राणा, कैप्टन नंदन भट्ट, कैप्टन बलवंत पांगती, सूबेदार राजेश रावत आदि ने कहा भारतीय सेना के जवान देश की रक्षा के लिये दुश्मनों से बहादुरी से लड़ते हैं और हँसते हँसते अपने प्राण मातृभूमि की रक्षा के लिए न्यौछावर कर देते हैं।

Advertisement

क्षेत्रवासियों ने शहीद गोकरन सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here