spot_img
spot_img
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

हादसा : गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत से मचा कोहराम

गजरौला (महानाद) : पीलीभीत के गजरौला में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक वाहन के पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गया। जिसमें वाहन सवार 10 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल गये। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार से गंगा में स्नान कर यूपी के गोला के लिए श्रद्धालुओं का एक दल बुधवार शाम 5 बजे वापस लौटा। ये श्रद्धालु अपनी टाटा एस गाड़ी से वापस लौट रहे थे। लेकिन वापस लौटते हुए आज सुबह चार बजे करीब इन का तेज रफ्तार वाहन आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास एक पेड़ से टकरा गया और हाईवे पर पटल गया। वाहन में 17 लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई। घायलों को पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें एक घायल को बरेली रैफर किया गया है। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है और घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिये हैं। माना जा रहा है कि वाहन चलाते से समय ड्राईवर को नींद की झपकी आ गई थी जिस कारण यह भीषण हादसा हुआ।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles