spot_img
spot_img
Thursday, August 27, 2026
spot_img

काशीपुर : गगन काम्बोज का सर तन से जुदा करने की धमकी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): युवा समाजसेवी गगन काम्बोज को डराने-धमकाने व सर तन से जुदा करने की धमकी देने के आरोप में 5 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूरजकाम्बोज पुत्र राकेश काम्बोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे भाई गगन काम्बोज ने दिनाँक 31-05-2023 को फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जो दिल्ली काँड को लेकर थी। प्रशासन के कहने पर मेरे भाई द्वारा एक माफी नामा दिया गया था तथा पोस्ट डिलीट कर दी गयी थी। उसके कुछ दिन पश्चात आजम मलिक, अल्फाज अब्बासी, अनस खान, उवेश खान, शादाब चिश्ती आदि लोगों द्वारा मेरे भाई के खिलाफ डराने- धमकाने तथा सर तन से जुदा करने के नारों वाली पोस्ट फेस बुक पर की जा रही है, जिससे मेरे भाई को जान माल का खतरा बना हुआ है, कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। सूरज ने पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

सूरज काम्बोज की तहरीर के आधार पर पुलिस उक्त 5 युवकों के खिलाफ धारा 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वहीं, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने के धर्म व जाति के नाम पर टिप्पणी करना व गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। जिस आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध 153ए, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles