spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

उत्तराखंड क्रांति दल ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की ओर से कॉमर्स के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

इन मेधावी छात्रों में से सुहानी चौहान ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया, इसी के साथ दूसरा स्थान मुनीश खान ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया। वहीं आयुषी नैनवाल ने 85प्रतिशत अंक प्राप्त किए और राजकृति राणा ने 84 प्रतिशत के साथ घरवालों का नाम रोशन किया। इन सभी छात्रों ने डॉ. कॉमर्स क्लासेस से कोचिंग प्राप्त की है। इनका कहना है कि आज अंकित घिल्डियाल सर की दी हुई शिक्षा दीक्षा की वजह से ही हम लोग यह अंक प्राप्त कर पाए हैं और एक अव्वल दर्जे की शिक्षा को ग्रहण कर पाए हैं।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles