spot_img
spot_img
Monday, July 13, 2026
spot_img

बाजपुर : दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बाजपुर (महानाद) : कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दरोगा सहित चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद अवैध खनन की शिकायत करने वाले को प्रताड़ित करने सहित उसी पर पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के आरोप में की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रामजीवनपुर निवासी बाबूराम ने कोर्ट में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके द्वारा कोसी नदी में अवैध खनन का विरोध एवं खनन में लिप्त वाहनों से 800 रुपये के हिसाब से वसूली की गई थी। जिसका उसके द्वारा वीडियो बनाया गया था। उसके द्वारा 02 जून 2022 को मामले की शिकायत की गई मगर पुलिस ने शिकायत नही ली बल्कि उसको उल्टा पुलिस द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कर लॉकअप में बंद कर उसको प्रताड़ित किया गया। साथ ही पुलिस द्वारा उसके इनकाउंटर की भी चेतावनी दी गई।
मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों के मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर  बाजपुर कोतवाली में पुलिस ने तत्कालीन सुल्तानपुर पट्टी में चौकी इंचार्ज व वर्तमान में एसएसपी कार्यालय में तैनात रीडर दरोगा प्रदीप कोहली, सिपाही नितिन कौशिक, सिपाही अमित देवरानी, सिपाही समीर के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गम्भीरता से जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles