उत्तराखंड शासन ने किये कई तबादले, बंशीधर तिवारी बने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, दयानंद सरस्वती नगर आयुक्त हरिद्वार

0
136

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : शासन ने आज कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये।

उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य प्रशासक बंशीधर तिवारी को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा पदेन राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान बनाया गया है।

Advertisement

काशीपुर के पूर्व एसडीएम दयानन्द सरस्वती को नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार बनाया गया है। उदयराज सिंह को अपर सचिव गन्ना एवं चीनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उधम सिंह नगर के एडीएम (प्रशासन/नजूल) जगदीश चंद्र कांडपाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा तथा जयभारत सिंह को एडीएम (प्रशासन/नजूल) उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरीश चंद्र कांडपाल को जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेकटर चमोली से डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है

राकेश चंद्र तिवारी को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर से डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर देहरादून तथा बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here