spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

वार्ड नंबर एक, मौ. विजय नगर, महुआखेड़ागंज निवासी अरविंद कुमार की पत्नी रश्मि (35 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाजपुर निवासी रश्मि का विवाह 2013 में हुआ था। उसके तीन पुत्रियां हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर रश्मि मानसिक रूप से बेहद परेशान रहा करती थी। शायद इसी के चलते रश्मि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पैगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।

अचानक घटी घटना को लेकर मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles