spot_img
spot_img
Thursday, July 16, 2026
spot_img

काशीपुर : फोटो में एडिटिंग कर युवती को बदनाम कर रहा युवक, टूट गये कई रिश्ते

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर निवासी एक व्यक्ति ने रामनगर निवासी एक युवक पर उसकी पुत्री के फोटो में आपत्तिजनक एडिटिंग कर उसके कई रिश्ते तुड़वाने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी दिनांक 14-3-2023 को नगर निवासी एक युवक के साथ तय की थी और शादी के कार्ड छपवाकर अपने रिश्तेदारों में बांट भी दिये है। परन्तु अचानक दिनांक 05-03-2023 की रात्रि को इसराफील पुत्र नामालूम हाल निवासी रामनगर ने उसकी पुत्री के फोटो में कुछ आपत्तिजनक एडिटिंग कर उनके होने वाले दामाद , उसके भाई तथा पूरी बिरादरी में मोबाइल के जरिये भेज दिये जिससे उसकी पुत्री की शादी टूट गई और पूरी बिरादरी में उनकी बदनामी हो रही है। जिस कारण मेरा परिवार मानसिक रूप से बहुत परेशान है।

व्यक्ति ने बताया कि हमारा बहुत पैसा खर्च हो गया है। शादी की सभी तैयारी पूरी हो गयी थीं। उक्त इसराफील ने मेरी पुत्री के कई रिश्ते तुड़वाये हैं। इसने फिर वही हरकत कर दी है और भविष्य में भी कहीं शादी न होने देने की धमकी दी है। जिसे मेरे परिवार ने पहले सहन कर लिया था परन्तु अब बात बरदाश्त के बाहर हो गयी है। वह मेरी पुत्री की शादी कहीं पर भी नही होने देगा। मेरी पुत्री का जीवन बरबाद हो गया है। मेरी पुत्री को न्याय नहीं मिल रहा है। मेरी पुत्री बहुत दुखी व पीड़ित है और अपना जीवन खत्म करना चाहती है। उन्होंने इसराफील के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की कृमांग की है।

पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर के आधार पर इसराफील के खिलाफ 509 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles