spot_img
spot_img
Sunday, August 30, 2026
spot_img

काशीपुर : घर से बिना बताये गायब हुई 32 साल की महिला

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक महिला घर में किसी को कुछ बताये बिना गायब हो गई। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर निवासी मौ. रईस उर्फ बब्बू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 32 साल की पत्नी शकीना विगत 21 अक्टूबर को घर में किसी को कुछ बताये बिना गायब हो गई है। उन्होंने उसे काफी तलाश कर लिया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

रईस की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शकीना की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त शकीना के बारे में कुछ भी पता हो वह उनकेमो.नं. 9411112904 पर संपर्क कर सकता है।

शकीना का हुलिया –
उम्र 32 वर्ष, रंग गेहूंआ, कद 4.5 फिट, लाल रंग का कुर्ता व काले रंग की सलवार पहने हुए है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles