spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

रविवार को काशीपुर आयेंगे मुख्यमंत्री धामी, 100 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 9 मार्च, रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर आयेंगे और काशीपुर में 100 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, राम मेहरोत्रा एवं मुक्ता सिंह ने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया कि वह 9 मार्च को प्रातः 10.30 बजे अधिक से अधिक संख्या में नगर निगम परिसर पहुंचे।

इस दौरान मेयर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को काशीपुर से विशेष लगाव है। विकास के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच है और उनके द्वारा जनहित में बनाए गए कई कानून तथा वृहद स्तर पर किए गए विकास कार्यों के चलते उत्तराखंड का नाम देश और विदेश में रोशन हुआ है। ऐसे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 9 मार्च को प्रातः 10ः30 बजे काशीपुर नगर निगम परिसर में पधारेंगे और लगभग100 करोड़ रुपयों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मेयर दीपक बाली के प्रयासों के चलते ही विकास के क्षेत्र में काशीपुर अब अपनी विशेष पहचान बनाने जा रहा है और जनता जिन-जिन बिंदुओं पर काशीपुर का विकास चाहती थी अब वह सभी विकास कार्य मुख्यमंत्री के आशीर्वाद के चलते पूरे होंगे और काशीपुर की तस्वीर बदलती दिखाई देगी।

प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, अमित नारंग, कवि नगर वार्ड मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, पंकज टंडन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles