spot_img
spot_img
Sunday, March 8, 2026
spot_img

कनाडा भेजने के नाम पर ठग लिय 7 लाख

हल्द्वानी (महानाद) : एक व्यक्ति ने वीजा कन्सलटेन्सी फर्म के संचालक पर उसके पुत्र को कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर 7 लाख 3 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इको टाउन, साउथ इन्कलेव, फेस-2, रामपुर रोड, हल्द्वानी निवासी संजय मोंगा पुत्र स्व. राजेन्द्र मोंगा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र हर्षित मोंगा उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान शिवम सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी मकान नं. 61, हरिपुर पूर्णानन्द, हल्द्वानी उनके पुत्र के सम्पर्क में आया और उसने बताया कि वह शैरिक इण्टरनेशनल के नाम से वीजा कन्सलटेन्सी फर्म चलाता है जो विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा हेतु स्टूडेन्ट वीजा दिलवाते हैं।

इसके बाद उन्होंने शिवम सिंह को बातचीत करने अपने घर पर बुलाया। शिवम सिंह ने उनके पुत्र को कनाडा का स्टूडेन्ट वीजा दिलवाने हेतु 7 लाख रुपये की फीस तय की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह उनके पुत्र को 6 से 8 माह के भीतर स्टूडेण्ट वीजा दिलवा देगा। जिसके बाद शिवम सिंह के कहे अनुसार उन्होंने विभिन्न तारीखों में कुल धनराशि 7,03,000 रुपये का भुगतान शिवम सिंह को कर दिया गया।

संजय मोंगा ने बताया कि लगभग छः माह बीत जाने के उपरान्त जब उन्होंने शिवम सिंह वीजा के बारे में जानकारी चाही तो उसके द्वारा बताया गया कि अभी कनाडा का वीजा ऑफर लैटर नहीं आ पा रहा है, आप चाहों तो आपको यूएस का क्लीवलैण्ड स्टेट यूनिवसिटी में दाखिला और वीजा जल्दी दिलवा सकता है, जिस पर उनका पुत्र सहमत हो गया। शिवम सिंह से बार-बार वीजा के लिए सम्पर्क करने पर वह बार-बार आज-कल आज-कल कहकर टालमटोली करता रहा और आज दिन तक उनके पुत्र को वीजा नहीं दिलाया गया।

संजय मोंगा ने बताया कि शिवम सिंह को बार-बार फोन करने पर अब उसने उनका व उसके पुत्र का फोन उठाना बन्द कर दिया, जिससे तंग आकर वह अपने पुत्र के साथ शिवम सिंह के घर गये तो उसके माता-पिता द्वारा कहा गया कि वह यहाँ नहीं रहता है, हमें उसके व उसके काम के बारे में कोई जानकारी नहीं है और कहने लगे कि तुमने हमसे पूछ कर उसे पैसा दिया था क्या? और लड़ाई झगड़ा करने पर अमादा हो गये और कहने लगे अगर तुम हमें परेशान करोंगे या पुलिस में शिकायत करोगे तो हम तुम्हें किसी केस में फसा देगे।

संजय मोंगा ने कहा कि शिवम सिंह ने उनसे सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी करने की नीयत से स्टूडेन्ट वीजा दिलवाने के नाम पर झूठ बोलकर उनके 7,03,000 रुपये हड़प लिये हैं और अब वह न तो उनके पुत्र को वीजा दिलवा रहा है और न ही रकम वापस कर रहा है। उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई कर उनके पैसे वापस दिलवाने की गुहार लगवाई है।

संजय मोंगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवम सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज कुमार के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles