spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

एक्सीडेंट : दो कारों की भिड़ंत के बाद एक कार खाई में गिरी, पति-पत्नी घायल

अल्मोड़ा (महानाद) : दो कारों की आपसी भिड़ंत के बाद एक कार 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिससे उसमें सवार पति-पत्नी घायल हो गये। पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने समय रहते पति-पत्नी का सुरक्षित रेस्क्यू कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचा दिया।

आपको बता दें कि आज दिनांक 24.11.2025 की सुबह के लगभग 11.25 बजे कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्रांतर्गत चितई मन्दिर से 2 किमी बाड़ेछीना की ओर कालीधार बैंड के पास दो वाहनों मारूति स्विप्ट वाहन संख्या- यूके04 एई 0754 व मारूति के10 वाहन संख्या-यूपी32 डीके 6325 की आपस में टक्कर हो जाने से मारूति के10 कार जो बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी, अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर खाई में जा गिरी, जिसमें पति-पत्नी सवार थे।

सूचना मिलने पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसडीआरएफ टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और घायल पति-पत्नी को स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा भेज दिया।

घायल व्यक्तियों के नाम-
1- मोहन सिंह नेगी (58 वर्ष) पुत्र गोसाई सिंह निवासी आरटीओ, हल्द्वानी।
2- राधिका नेगी (52 वर्ष) पत्नी मोहन सिंह नेगी निवासी उपरोक्त।

रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ के एसआई पंकज, कां. रवि भारद्वाज, राकेश, हरीश पांडे, कुलदीप, कैलाश राम तथा कां. रंजीत सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles