विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सेफ एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट से 43950 नशीले इंजेक्शन बरामद किये हैं। नशे का सौदागर अभी फरार चल रहा है।
आपको बता दें कि दिनांक 15.12.2025 को प्रभारी कोतवाल काशीपुर केसी आर्य, एसओजी प्रभारी एसआई सुनील सुतेड़ी, एसआई हेम चन्द्र तिवारी, मनोज सिंह धौनी, गिरीश चन्द्र, हे.कां. प्रमोद कुमार, विनय कुमार, दीपक कुमार व चालक वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ धारा-8/21/22/60 एनडीपीएस एक्ट व धारा 29 एनडीपीएस एक्ट बनाम रिपुल चौहान पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम नजीमपुर पो. जलालाबाद, नजीबाबाद हाल पता-वार्ड नं. 13, कविनगर, काशीपुर की तलाश करते हुए दढ़ियाल रोड, काशीपुर पर हनुमान नगर को जाने वाले रोड पर पहुंचे तो एक मुखबिर ने बताया कि जिस रिपुल चौहान की आप तलाश कर रहे हैं, उसका माल सेफ एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट दढ़ियाल रोड, नियर मारिया स्कूल, टाण्डा उज्जैन, काशीपुर में रखा हुआ है, जो नशे के इंजेक्शन हैं, जिन्हें रिपुल चौहान ने अवैध तरीके से बेचने के लिए मंगवाया था, लेकिन उसके साथी दीपक ठाकुर के पकड़े जाने के कारण वह भाग गया और उसका माल वहीं पड़ा है।
सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम सेफ एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट, दढ़ियाल रोड पर पहुंचे। ट्रांसपोर्ट में ब्रांच हेड पवन कुमार से रिपुल चौहान नाम के व्यक्ति के माल के बारे में पूछताछ की तो इनके द्वारा बताया गया कि ट्रांसपोर्ट की बुकिंग ब्रांच जालंधर से वत्सल मेडिकल स्टोर के नाम से दो शिपमेन्ट सेफ एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट काशीपुर में दिनांक 23 को रिसीव हुए हैं।
मौके पर पवन कुमार द्वारा 18 पेटियां खाकी रंग की गत्ते की दिखाई गयी और बताया कि यह वही माल है जो वत्सल मेडिकल स्टोर के नाम से प्राप्त हुआ है। इसके बाद सीओ स्वप्न किशोर सिंह व वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधम सिंह नगर नीरज कुमार मय औषधि निरीक्षक ऊधम सिंह नगर निधि शर्मा व एएसपी दीपक सिंह मौके पर आये। जिसके बाद 18 गत्ते की पेटियों को खोला तो उसमें से 43950 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। वहीं अभियुक्त रिपुल चौहान अभी फरार चल रहा है।
kashipur_city | kashipur_news



