spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

काशीपुर : 32 लाख कीमत की स्मैक के साथ सचिन और सुनील गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए आईटीआई कोतवाली पुलिस ने एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में 2 शातिर नशा तस्करों को 32 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद में मादक पदार्थाे की बिक्री व तस्करी को रोकने हेतु आदेश-निर्देशों एवं ऑपरेशन प्रहार के क्रम में तथा एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ विभव सैनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में कल दिनांक 10.04.2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम खोखरा मंदिर रोड पर शमशान घाट के पास चैकिंग कर रही थी, तो इसी दौरान खोखरा मंदिर की ओर से काले रंग की स्कूटी पर आ रहे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार घबराकर अपनी स्कूटी को बांयी ओर घुमाकर खाली पडे मैदान में भागने लगे, किन्तु कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित गिर पड़े।

पुलिस टीम द्वारा स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ कर नाम पता पूछा तो स्कूटी चला रहे चालक ने अपना नाम सचिन कुमार (24 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल निवासी खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर बताया एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार (26 वर्ष) पुत्र गनेशी निवासी खड़कपुर बाजार कॉलोनी, लाइन पार, काशीपुर बताया।

पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबराकर इधर-उधर की विरोधाभाषी बातें करने लगे तो शक संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों की जामा तलाशी ली तो चालक सचिन कुमार के पास से 68 ग्राम स्मैक तथा दूसरे व्यक्ति सुनील कुमार के पास से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उक्त स्मैक वह खड़कपुर निवासी बंटी पुत्र मुरारी लाल से लेकर आए थे।

पकड़े गए दोनों युवकों द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोईन) बरामद होने तथा वाहन स्कूटी से परिवहन करने के कारण दोनों को उनके जुर्म धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट से अवगत कराकर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में कोतवाल रवि सैनी, एसएसआई अरविन्द बहुगुणा, एसओजी प्रभारी एसआई सुनील सुतेड़ी, एसआई पंकज कुमार, हे.कां. विनय कुमार, कां. दीपक जोशी, हरीश गोस्वामी तथा कैलाश तोमक्याल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles