नई दिल्ली (महानाद) : आम आदमी पार्टी ‘आप’ के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज, शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राघव चड्ढा ने ‘आप’ सांसद अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ प्रसे वार्ता के दौरान इसका ऐलान किया तथा पार्टी के 2 तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में शामिल होने की बात कही।
राघव चड्ढा ने कहा कि हमने राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों (10 में से 7) के साथ, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे। उन्होंने बताया कि स्वाति मालीवाल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी भाजपा में शामिल होंगे।
इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए। उनके अनुसार, पार्टी अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से पूरी तरह भटक गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब देश या राष्ट्रीय हित के लिए काम नहीं कर रही है। बल्कि, यह व्यक्तिगत लाभ के लिए कार्य कर रही है। चड्ढा ने कहा कि वे गलत पार्टी में सही आदमी थे।
#raghav_chaddha



