spot_img
spot_img
Friday, April 24, 2026
spot_img

जसपुर : युवक ने पति को भेजी युवती की न्यूड वीडियो

जसपुर (महानाद) : क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी बहन की न्यूड वीडियो उसके पति को भेजने व सोशल मीडिया पर वायल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन का विवाह 2025 में कर दिया था, किन्तु क्षेत्र निवासी एक युवक ने उसकी बहन की न्यूड वीडियो उसके पति को भेज दी और उक्त वीडियो को सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसने उक्त लडके को समय रहते कार्यवाही कर वीडियो वायरल करने से रोके जाने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गोविन्द सिंह मेहता के हवाले की हे।

उक्त मामला उन सभी युवतियों के लिए एक सबक है, जो बिना जाने किसी भी युवक पर अंधा विश्वास कर लेती हैं और प्रेम जाल में फंसकर अपना सब कुछ लुटा बैठती हैं और बाद में उन्हें व उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles