spot_img
spot_img
Wednesday, May 6, 2026
spot_img

सस्पेंड : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने वाली 2 महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड

रुद्रपुर (महानाद) : नाबालिग से दुष्कर्म के बद उसके गर्भवती होने के मामले में लापरवाही बरतने वाली 2 महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी अजय गणपति ने सस्पेंड कर दिया।

आपको बता देकं कि आज दिनांक 06.05.2026 को एक महिला ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित होकर बताया कि दिनांक 17.04.2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को यश प्रताप सिंह बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया जिस कारण वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में उसके द्वारा कोतवाली रुद्रपुर, कोतवाली पंतनगर एवं महिला हेल्प डेस्क में कई बार शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया, परन्तु कहीं भी नियमानुसार कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई ।

उक्त प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने महिला हेल्प डेस्क कोतवाली रुद्रपुर में तैनात हे.कां. पायल आर्या एवं मंजू आर्या को ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच सीओ पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है। जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि मामले की प्रारंभिक जांच कर 7 दिन के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करें।

एसएसपी अजय गणपति

एसएसपी का स्पष्ट संदेश –
एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में महिला संबंधी अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। प्रत्येक पीड़िता को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी न्याय दिलाना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा असंवेदनशीलता कदापि स्वीकार्य नहीं है।

एसएसपी ने कहा है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि महिला संबंधी प्रत्येक शिकायत पर तत्काल विधिक कार्यवाही की जाए तथा पीड़ित पक्ष के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। कर्तव्य के निर्वहन में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles