महानाद डेस्क : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तराखंड के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष (Chairperson) पद पर अभिनव थापर की नियुक्ति की गई है। उपाध्यक्ष (Co-Chairpersons) के रूप में भारत शर्मा एवं हर्षित सिंह बिष्ट तथा समन्वयक (Coordinators) के रूप में मधुसूदन सुंदरीयाल, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा एवं जसवीर कौर को नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उक्त नियक्ति पत्र जारी कर दिया है।




