spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

डाॅ. सिंघल के प्रयास से होगा गढ़ीनेगी से दुर्गापुर तक 3 किमी. सड़क का निर्माण

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : राज्य योजना के अंतर्गत जसपुर विधानसभा के ग्राम गढ़ीनेगी से दुर्गापुर तक 3 किमी. सड़क का निर्माण कार्य जल्दी ही शुरु हो जायेगा।

पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपए की लागत से जसपुर विधानसभा के ग्राम गढ़ीनेगी में सत्संग भवन से दुर्गापुर तक 3 किमी मार्ग का शीघ्र निर्माण प्रारम्भ होगा। जिसकी वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के पश्चात शासनादेश जारी हो चुका है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही सड़क का निर्माण अति शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा।

इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, वीरेंद्र चौहान, डॉ. सुदेश चौहान, विनोद प्रजापति, राजकुमार गुम्बर, सचिन बाठला, संजय खन्ना आदि मौजूद थे।

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles