spot_img
spot_img
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

काशीपुर : बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को दबोच कर किया पुलिस के हवाले

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : बाइक चुराकर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक स्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि कल देर शाम नीझड़ा निवासी जगतार सिंह पुत्र जागीर सिंह किसी काम से कटोराताल आया था। इस दौरान एक चोर वहां खड़ी उसकी बाइक में चाबी लगाकर लगाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। लोगों ने उसे चोरी करते देख लिया और उसके पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बाइक स्वामी जगतार सिंह की तहरीर के आधार पर मलखान सिंह सैनी पुत्र रूप सिंह सैनी निवासी रामनगर रोड, कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles