spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

रेलवे ओवर ब्रिज का फच्चर : राधेश्याम बिल्डिंग के पास ‘टी वॉल’ न बनाने की मांग को लेकर विधायक से मिले दुकानदार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महाराणा प्रताप चौक पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण के दौरान स्टेशन रोड पर राधेश्याम बिल्डिंग के पास ‘टी वॉल’ न बनाने की मांग को लेकर दुकानदार आज भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा से मिले। वहीं, विधायक चीमा ने दुकानदारों की मांग को भली प्रकार सुनने के बाद मौका मुआयना कर कहा कि निर्माण नियमानुसार किया जा रहा है, इसमें फेरबदल या रुकावट किसी भी दशा में संभव नहीं है।

बता दें कि नगर के अति व्यस्ततम महाराणा प्रताप चौक के पास ट्रेन की आवाजाही के चलते रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से अक्सर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से राधेश्याम बिल्डिंग के पास के दुकानदारों का कहना है कि निर्माणाधीन आरओबी में स्टेशन रोड पर ‘टी वॉल’ की आवश्यकता नहीं है। उनके द्वारा बुलाये जाने पर विधायक हरभजन सिंह चीमा एनएच के अधिकारियों व निर्माणदायी संस्था दीपक बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस मठारू के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। इस बीच दुकानदारों ने सर्विस रोड की चौड़ाई 4 मीटर से कम बताई, जो कि नपत के दौरान सही पाई गई। इस पर विधायक श्री चीमा ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य नियमानुसार चल रहा है। इसमें किसी भी तरह का फेरबदल या रुकावट सम्भव नहीं है।

इस दौरान ईश्वर चन्द्र गुप्ता, विजय सोलंकी, हाजी शकील अहमद, संजय गोयल, धर्मेश भल्ला, व्यापार मंडल् अध्यक्ष प्रभात साहनी, उपाध्यक्ष जतिन नरूला आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles