spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

योगी केबिनेट ने लिए अहम फैसले, अब महिला कैदी पहन सकेंगी मंगलसूत्र

लखनऊ (महानाद) : मंगलवार को लोकभवन में यूपी कैबिनेट की बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मंत्रिपरिषद की बैठक में आबकारी, स्वास्थ्य, पर्यटन सहित कई विभागों के 16 अहम प्रस्तावों को सर्व सम्मति से मंजूरी दी गई।

योगी केबिनेट के फैसले –
1- ऊर्जा- तीन निगमों को मर्ज कर एक निगम बनाया जायेगा। उत्पादन जवाहर विद्युत निगम व जल विद्युत निगम लिमटेड का विलय करने का निर्णय लिया गया। राज्य विद्युत वितरण निगम के नाम से नई कंपनी जानी जाएगी। गुड गवर्नेंस के लिहाज से फायदा होगा।
2- लखनऊ का मौजूदा जू लखनऊ के कुकरैल में स्थान्तरित होगा।
3- कुकरैल में नाइट सफारी बनेगा।
4- इको टूरिज्म बोर्ड के गठन को मंजूरी।
5- डिफेंस कॉरिडोर की नई नीति मंजूर।
6- नान बुंदेलखंड में निवेश करने पर 500 करोड़ की कैपिटल सब्सिडी मिलेगी। निवेश करने का समय भी 7 व 5 साल तय किया गया।
7- प्रतापगढ़ मे मंधाता नई नगर पंचायत का गठन।
8- जौनपुर में नगर पालिका परिषद मुंगराबाद शाहपुर का विस्तार किए जाने का निर्णय लिया गया।
9- केंद्र के निर्देश पर जेल मैनुएल में बदलाव किया गया। पुराने हथियार की जगह नए हथियार होंगे शामिल।
10- लॉकअप की व्यवस्था खत्म।
11- काला पानी की व्यवस्था खत्म
12- जेल चार श्रेणी में बंदियों की संख्या के आधार पर होगी।
13- प्रदेश के कुख्यात अपराधी लखनऊ, ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर व आजमगढ़ जेल में रखे जाएंगे।
14 -जेल में जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण कराया जाएगा।
15 – रोजा व व्रत में खजूर व फल मिलेंगे।
16- महिला बंदियों को मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles