spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

जसपुर : काशीपुर निवासी टीचर ने पैंट सिलवाने के बहाने छात्रा से की अश्लील हरकत, पुलिस ने भेजा जेल

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद): गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाले एक टीचर को पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पतरामपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ती है। उसने आरोप लगाया कि विगत 17 अक्टूबर को विद्यालय में अध्यापक राजपाल सिंह उर्फ राजकुमार पुत्र रघु सिंह उसकी पुत्री को पेंट सिलवाने के बहाने बुलाकर कमरे में ले गया और दरवाजा बंद करके उसके कंधे पर हाथ फेर कर अश्लील हरकतें करने लगा, उसकी पुत्री हिम्मत जुटाते हुए उसका हाथ झटक कर रोती हुई बाहर निकल आई और टीचर की हरकत के बारे में अपनी बहन से बताया तो अध्यापक ने किसी को बताने पर अपने विषय गणित में पास न करने की धमकी दी। जिसके बाद उसकी पुत्री ने घर आकर अपनी आप बीती उसको व परिजनों को बताई।

मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि आरोपी अध्यापक के खिलाफ धारा 354 आईपीसी व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और मुखबिर की सूचना पर पतरामपुर से तीरथ नगर भोगपुर डाम को जाने वाले मार्ग से आज सुबह पौने दस बजे आरोपी अध्यापक राजपाल सिंह उर्फ राजकुमार पुत्र रघु सिंह निवासी शिवगौरी विहार, काशीपुर को गिरफ्तार लिया और उसका चालान कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम में एसआई भोपाल राम, नेहा ध्यानी एवं कां. नवीन प्रकाश आदि शामिल थे ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles