spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

रुद्रपुर : राष्ट्रीय महिला आयोग की वीमेन काउंसलर इशू चन्द्रा ने किया ‘सेलेस्टियल स्फीयर मेंटरिंग’ का उद्घाटन

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद): राष्ट्रीय महिला आयोग की वीमेन काउंसलर इशू चन्द्रा ने बृहस्पतिवार को काशीपुर रोड स्थित एलायंस किंग्सटन एस्टेट में सेलेस्टियल स्फीयर मेंटरिंग के कोचिंग विंग का उदघाटन किया।

संचालक ममता कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 से कार्यरत सेलेस्टियल स्फीयर मेंटरिंग (सीएसएम) ने अभी तक अनेकों छात्रों को सफल करियर के निर्माण में योगदान दिया है। इसके जरिए छात्रों ने अच्छी स्कॉलरशिप प्राप्त की है। अब यहाँ कुशल एवं अनुभवी फैकल्टी द्वारा कक्षा 5 से दस तक सारे विषयों की उच्च स्तरीय कोचिंग प्रदान की जायेगी। साथ ही उनको करियर बनाने में भी मार्गदर्शन दिया जायेगा। सेलेस्टियल स्फीयर मेंटरिंग में विद्यार्थी पढ़ाई, व्यक्तित्व एवं करियर के सही दिशा निर्देशन द्वारा अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।

ममता ने बताया कि इशू चन्द्रा ने अपने एनजीओ ‘निर्भयता’ के माध्यम से भी महिला जागरूकता के क्षेत्र में अपना सराहनीय योगदान दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles