spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

काशीपुर : डॉ. अमरजीत के नेतृत्व में निगम ने चलाया अभियान, काटे 19 लोगों के चालान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज दिनांक 9.1.2024 को नगर आयुक्त विवेक राय द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी द्वारा नगर निगम कर्मियों के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने, गंदगी करने एवं प्रतिबन्धित प्लास्टिक, पॉलिथीन व प्रतिष्ठान में डिस्पोजल का प्रयोग करना पाये जाने पर कुल 7 किलो 850 ग्राम प्रतिबंधित सामग्री जब्त करते हुए 19 लोगों के चालान कर 11,700 रुपए वसूल किये।

डॉ. साहनी ने लोगों से अनुरोध किया कि भविष्य में गंदगी व प्रतिबन्धित प्लास्टिक एवं डिस्पोजल का प्रयोग नहीं करते हुए नगर निगम का सहयोग करें। जिसमें सभी प्रतिष्ठान/ स्वामियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि भविष्य में गंदगी ना हो ऐसा प्रयास किया जाएगा।

छापेमारी दल में विक्रांत यादव, राशिद हुसैन, ब्रजपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles