spot_img
spot_img
Sunday, May 31, 2026
spot_img

युवा साहित्यकार आराधना शुक्ला की पुस्तक ‘द ट्रेजर ऑफ पर्ल्स’ हुई प्रकाशित

रुद्रपुर (महानाद) : उत्तराखण्ड की उभरती हुई साहित्यकार आराधना शुक्ला द्वारा संपादित पुस्तक ‘द ट्रेजर ऑफ पर्ल्स’ प्रकाशित हुई। उक्त पुस्तक अंग्रेजी भाषा में है जिसमें देश भर के प्रोफेसर्स, अध्यापक व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा अपनी कविताओं को शामिल किया। द ट्रेजर ऑफ पर्ल्स विभिन्न विषयों पर आधारित कविताओं का संकलन हैं। इस पुस्तक का अध्ययन कर पाठक इन कविताओं को अपने दैनिक अनुभव से जोड़ते हुए सकारात्मक विचारों को उत्पन्न करने में सक्षम होंगे। यही सकारात्मक विचार उनको ऊचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।

बता दें कि आराधना कई रिसर्च आर्टिकल लिख चुकी हैं, उनके द्वारा लिखी हुई कई कवितायें तथा लघु कथाएँ विभिन्न पुस्तकों में प्रकाशित हुई हैं। आराधना अभी तीन अन्य पुस्तकों पर कार्य में जुटी हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles