अवैध संबंधों के शक में पत्नी ने पति की मार कर की हत्या

0
148

फिरोजाबाद (महानाद) : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अवैध संबंधों के शक में एक पत्नी ने अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने स्वयं को भी गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय मृतक की दो बेटियां घर पर ही थीं। उन्होंने ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

एसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि फिरोजाबाद के थाना दक्षिण इलाके में प्रोपर्टी डीलर पूरन सिंह यादव और उनकी पत्नी कुसमा देवी के बीच पिछले कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। दोनों बेटियांे तनु और करिश्मा ने बताया है कि पापा और मम्मी में रोज झगड़ा होता था। बेटियों ने पिता के प्रेम प्रसंग के बारे में भी बताया। रविवार रात्रिएसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि लगभग तीन बजे से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। सुबह सात बजे पूरन कुछ देर के लिए बाहर गया और फिर वापस आ गया। उसके बाद दोनों के बीच दोबारा झगड़ा शुरु हो गया।

Advertisement

बेटियों ने बताया कि मां ने उन्हें यह कहते हुए छत पर भेज दिया था कि वह पापा से निबट लेगी। यह उनका आपसी मामला है। दोनों बेटियां छत पर चली गईं। थोड़ी देर बाद मामला बढ़ता देख छोटी बेटी तनु छत से नीचे उतर आई। बीच बचाव करने के दौरान उसे भी चोट आई हैं। बेटियों ने बताया कि उनकी मां के हाथ में तमंचा था और उन्होंने चार गोलियां चलाई। दो गोली पिता को जबकि दो गोली खुद को मार ली। गोली लगते ही पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जबकि पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि महिला के पास दो तमंचे और कारतूस थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here