spot_img
spot_img
Wednesday, April 29, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग जसपुर : कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए डॉक्टर एमपी सिंह

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कांग्रेस के कद्दावर नेता कहे जाने वाले क्षेत्र के बहुचर्चित डॉक्टर एवं कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह आज कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।

आज शनिवार को देहरादून भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सम्मुख कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए दो दर्जन से ज्यादा असरदार लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा पार्टी प्रदेश कार्यालय में टिहरी सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, डॉ. एमपी सिंह, फखरुद्दीन प्रधान, शाहनवाज प्रधान के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles