spot_img
spot_img
Friday, August 28, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत

नैनीताल (महानाद) : भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे 27 वर्ष के थे।

बता दें कि भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष आशीष कटियार अपने मित्र के साथ रामपुर से आ रहे थे। स्वार के पास घने कोहरे के कारण किसी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे आशीष कटियार की मौत हो गई जबकि उनके मित्र गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर भाजपा नेता एवं नामित सभासद राहुल पुजारी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि में ही दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गये और आशीष कटियार के शव को नैनीताल लेकर लौट रहे हैं।

बता इें कि आशीष का कुछ ही वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उनका एक 4 साल का बेटा है। आशीष के असामयिक निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles