spot_img
spot_img
Monday, June 8, 2026
spot_img

मौहल्ले में दहशत फैलाने को करते थे फायरिंग, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

रुद्रपुर (महानाद) : मौहल्ले में दहशत फैलाने को फायरिंग करने वाले गुंडों को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर उनकी हेकड़ी निकाल दी। उनके पास से 3 अवैध तमंचे (.315 बोर), 1 अवैध पोनिया (.315 बोर), 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस और 200 रुपये नगद बरामद किए हैं।

आपको बता दें कि कल दिनांक 1-09-2025 को एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर गिल रिसोर्ट के पास, चीन नामक स्थान से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। ये युवक हाल ही में रम्पुरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मोहल्ले में दहशत फैलाने और अपने प्रतिद्वंदियों को डराने के उद्देश्य से फायरिंग की थी।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1-शिवम चंद्रा उर्फ पांडा (23 वर्ष), पुत्र महेश चंद्रा, निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर।
2-विवेक गुप्ता उर्फ वांटेड (19 वर्ष), पुत्र पप्पू, निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर।
3-अरुण गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र सुभाष गुप्ता, निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर।
4-अनिकेत गुप्ता उर्फ ओमु (19 वर्ष), पुत्र महेश गुप्ता, निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर।

पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई प्रदीप कुमार, प्रियांशु जोशी, कां. महेंद्र कुमार, पूरन राम तथा महेश राम शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles