spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

होली के त्यौहार पर तेज रफ्तार सफारी ने ले ली हर्षिता की जान

हल्द्वानी (महानाद) : होली के त्यौहार पर एक तेज रफ्तार सफारी ने एक युवती हर्षिता की जान ले ली जबकि उसकी सहेली हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार रूपनगर निवासी पेपर मिल स्वामी संजीव वर्मा की पुत्री हर्षिता (22) दिल्ली की एक कंपनी में एचआर हेड के पद पर कार्यरत थी। फिलहाल वर्क फ्रॉम होम के चलते घर पर ही रह रही थी। बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास अपने घर आई थी। घर में खाना खाने के बाद हर्षिता अपनी फ्रेंड लव्या को छोड़ने उसके घर जा रही थी। स्कूटी पर सवार दोनों लड़कियां जैसे ही हीरा नगर केवीएम स्कूल के पास पहुंची तभी रॉन्ग साईड से आ रही तेज रफ्तार टाटा सफारी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टाटा सफारी चालक रुका नहीं और आगे सड़क पर गंभीर रूप से घायल गिरी हर्षिता और उसकी फ्रेंड को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कार का पीछा किया लेकिन वे उसे पकड़ नहीं सके। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिकीरयाएँ सामने आ रही हैं इस घटना के बाद सभी व्यापारियों में भी काफी आक्रोश है उनका कहना है त्योहार के मौके पर हुड़दंग मचाने वालों पर काबू करने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। हर्षिता और उसकी फ्रेंड लावण्रूा जोशी को अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने हर्षिता को मृत घोषित कर दिया जबकि लव्या की हालत गंभीर बनी हुई है। लव्या के माता-पिता डॉक्टर हैं।

पुलिस ने मृतक हर्षिता के पिता संजीव वर्मा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर टाटा सफारी को भी कब्जे में लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles