spot_img
spot_img
Tuesday, June 30, 2026
spot_img
Home Blog Page 11

बबीता पाण्डे को जमीन निगल गई या आसमान? खोजबीन में उत्तरकाशी पुलिस ने दिन-रात किया एक

0

उत्तरकाशी (महानाद) : दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता 24 साल की महिला ट्रेकर बबीता पाण्डे की तलाश हेतु सर्च एवं जांच अभियान लगातार जारी है लेकिन फिर भी उकसा पता नहीं चल पा रहा हळै कि उसे धरती निगल कई है या आसमान।

आपको बता दें कि उत्तरकाशी जनपद के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से बबीता पाण्डे (उम्र 24 वर्ष) के ट्रेकिंग के दौरान दिनांक 29/30 मई 2026 की रात्रि में लापता होने के उपरांत पुलिस,SDRF, NDRF, NIM, ITBP, वन विभाग तथा अन्य एजेंसियों द्वारा ड्रोन, डॉग स्क्वायड व हेली की सहायता से व्यापक खोज अभियान संचालित किया जा रहा है।

एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए पल-पल की अपडेट रखी जा रही है। खोज अभियान के लिए सीओ उत्तरकाशी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम), आईटीबीपी, आर्मी, वन विभाग, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी तथा अन्य संबंधित एजेंसियों की संयुक्त टीमें सर्चिंग में जुटी हैं।

स्थानीय निवासियों, पोर्टरों एवं गाइडों के सहयोग से ट्रेक मार्गों, जंगलों, खाइयों, गदेरों, झाड़ियों तथा अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खोज कार्य में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए ड्रोन एवं श्वान दल की भी सहायता ली जा रही है। इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ की 6 सदस्यीय डीप डाइविंग टीम द्वारा दयारा एवं गोई बेस कैंप के समीप स्थित झीलों तथा दलदली क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान संचालित किया गया है। हेलीकॉप्टर के माध्यम से दयारा ट्रेक एवं आसपास के संपूर्ण क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर व्यापक खोज अभियान भी चलाया गया है।

दयारा बुग्याल एवं रैथल क्षेत्र स्थित होटल, गेस्ट हाउस एवं अन्य ठहराव स्थलों की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण तथा अगोड़ा-डोडीताल मार्ग सहित अन्य संभावित क्षेत्रों में भी व्यापक सर्च एवं पूछताछ की कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम द्वारा परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है तथा युवती के मित्रों, परिचितों एवं रिश्तेदारों से भी हर संभावित जानकारी एकत्र की जा रही है।

खोज एवं बचाव अभियान के समानांतर प्रकरण के संभावित आपराधिक पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। उक्त मामले में दिनांक 31 मई 2026 को परिजनों द्वारा कोतवाली मनेरी में युवती के दोनों साथियों के विरुद्ध तहरीर दी गई, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रकरण के अनावरण एवं युवती की तलाश हेतु सीओ बड़कोट के नेतृत्व में गठित पुलिस एवं सर्विलांस की टीम द्वारा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन विश्लेषण तथा संबंधित व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। अब तक पुलिस द्वारा 100 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की जा चुकी है, जिनमें युवती के साथ आए ट्रेकर्स, मित्र, परिजन, गाइड, छानी एवं टेंट में ठहरने वाले लोग, बकरवाल, घोड़ा-खच्चर संचालक, स्थानीय निवासी तथा पोर्टर शामिल हैं। दयारा ट्रेक के तीन प्रमुख मार्गों (वार्सू, रैथल एवं नटीण) के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया है तथा सभी संभावित रास्तों, पगडंडियों एवं स्थलों पर व्यापक सर्चिंग की गई है।

पुलिस द्वारा आसपास के सभी जनपदों, थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर गुमशुदगी संबंधी पोस्टर एवं पंपलेट चस्पा किए गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी गुमशुदगी संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। युवती की तलाश हेतु सभी संभावित प्रयास लगातार जारी हैं।

आमजन से अपील- यदि किसी ट्रेकर, गाइड, स्थानीय नागरिक अथवा अन्य व्यक्ति को गुमशुदा युवती के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो कृपया तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचना उपलब्ध कराएंकृ-
एसएचओ मनेरी: 9411112863
जांच अधिकारी: 8193990347
पुलिस कंट्रोल रुम उत्तरकाशी: 9411112976

काशीपुर के साकेत नगर में हुई चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए काशीपुर पुलिस ने साकेत नगर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अंतरराज्यीय शातिर चोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त शातिर चोर बंद घरों की रैकी कर रात में मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। वह इससे पूर्व बिजनौर, नजीबाबाद और ऋषिकेश से जेल जा चुका है।

आपको बता दें कि दिनांक 11-5-2026 को मेहरोत्रा हॉस्पिटल के पीछे, साकेत नगर, काशीपुर निवासी पीयूष चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 8-5-2026 को जब वे घर में ताला लगाकर परिवार सहित कहीं बाहर गये हुये थे तो अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर घर से सोने व चांदी के जेवरात, कीमती घड़ी तथा नकदी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर धारा 331 (2)/305(ं) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घर में हुई चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा पुलिस की टीम का गठन कर घटना के अनावरण के निर्देश दिये गये।। उक्त क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ प्रशांत कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

चोरी की घटना के अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा लगभग 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अतिरिक्त सर्विलांस/मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर दिनांक 7-6-2026 को दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के मुखबिर खास की सूचना पर ढेला पुल के पास से शातिर चोर सोनू शर्मा (35 वर्ष) पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम मूसेपुर पाडली, नहटौर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश को चोरी किए गए माल व नकदी सहित गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि सोनू शर्मा एक शातिर चोर है, जो अक्सर बंद घरों की रैकी करने के बाद रात में मौका देखकर ताला तोड़कर घर में घुस जाता है और चोरी की घटना को अंजाम दे देता है। अभियुक्त सोनू इससे पूर्व बिजनौर, नजीबाबाद, ऋषिकेश से जेल जा चुका है। उसके पास से 2 सोने की अंगूठियां, 2 बिछुए, 1 कैसियो कंपनी की घड़ी तथा 34,600 रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस टीम में एसआई दिनेश चंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह सामंत, एएसआई अजीत सिंह, कां. ज्ञानेंद्र कुमार, सचिन कुमार तथा मनोज जोशी शामिल थे।

खुशखबरी : महाराणा प्रताप चौक से बननी शुरु हुई रामनगर रोड

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर व रामनगर के नगारिकों के लिए एक खुशखबरी है। रामनगर रोड का निर्माण शुरु हो गया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में काशीपुर-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-309) के मरम्मत एवं निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास किया गया था। जिसका आज महाराणा प्रताप चौक से निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।

मेयर दीपक बाली ने आज मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं मानकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह महत्वपूर्ण परियोजना तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। काशीपुर के विकास और जनसुविधाओं के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार बॉबी, पार्षद दीपा पाठक, बनवारी लाल कंसल, संजीव शर्मा, भगवती शरण, रामचरण त्रिवेदी, गंगाराम प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

काशीपुर: महिला ने लगाये चकबंदी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों व अन्य पर गंभीर आरोप

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर चकबंदी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों व अन्य लोगों पर उसके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम मानपुर, अनन्या हॉस्पिटल के पास, पर्वर्तीय नगर कालोनी निवासी कुलवन्त कौर पत्नी कुलदीप सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने 4 साल के पुत्र गुरबाज सिंह की सगी माता और संरक्षिका है। उसके पुत्र के नाम ग्राम बगवाड़ा, काशीपुर में .405 हैक्टेयर कृषि भूमि है जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 734 के मुरादाबाद ठाकुरद्वारा काशीपुर के निर्माण/चौड़ीकरण में अधिगृहीत की गयी थी।

कुलवन्त कौर ने बताया कि विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी रुद्रपुर द्वारा भूमि के अधिगृहण से सम्बन्धित कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था तब उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रार्थनापत्र दिनांक 16.05.2024 व 27.05.2024 एवं 09.12.2024 को प्रस्तुत किये थे और भूमि की पुनः पैमाइश करने की माँग की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में उन्होंने विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी कार्यालय में दिनांक 13.02.2025 को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

कुलवन्त कौर ने बताया कि चकबन्दी अधिकारी काशीपुर, सहायक चकबन्दी अधिकारी काशीपुर, लेखपाल क्षेत्र ग्राम बगवाड़ा तहसील काशीपुर तथा अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी चकबन्दी कार्यालय काशीपुर, सहखातेदार कुलविन्दर सिंह पुत्र हरवंश सिंह, संदीप सिंह पुत्र हरवंश सिंह तथा हरवंश सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासीगण मानपुर, काशीपुर ने अपराधिक षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी कर उनकी भूमि के मूल्यांकन आवेदन पर फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेजों पर कूटकरण कर एक सोची समझी साजिश कर अपराधिक कार्य किया है ।

उन्होंने बताया कि दिनांक 11.12.2024 को विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी रुद्रपुर को चकबन्दी अधिकारी काशीपुर द्वारा पत्रावली प्रेषित की गयी थी। वह यह सब देखकर हैरान हो गयी तथा अपनी होश से बेसुध हो गयी। उक्त विपक्षीगण के विरुद्ध कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सामन्त के हवाले की गई है।

नक्शे के हिसाब से नहीं किया निर्माण तो होगी कार्रवाई : बीडी तिवारी

0

देहरादून (महानाद) : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी (बीडी तिवारी) ने भवनों के लेआउट (नक्शा) और ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के नक्शों में अधूरी जानकारी देने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एमडीडीए ने आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन तथा ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि भवनों व ग्रुप हाउसिंग के नक्शों में मौके पर मौजूद पेड़ों, हाइड्रेशन लाइन, नालों, रेलवे लाइन और पहले से मौजूद संरचनाओं का पूरा विवरण दिखाना अनिवार्य होगा।

आपको बता दें कि एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी (बीडी तिवारी) ने उक्त निर्देष जारी कते हुए कहा है कि प्राधिकरण के पास आने वाले अधिकतर नक्शों में केवल ग्रीन एरिया दर्शाया जाता है, लेकिन मौके पर मौजूद पेड़ों की संख्या, उनका प्रकार, हाइड्रेशन लाइन, नाला, रेलवे लाइन व अन्य संरचनाओं का उल्लेख नहीं किया जाता। इससे प्राधिकरण को वास्तविक स्थिति का आकलन करने में कठिनाई होती है।

उपाध्यक्ष बीडी तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में सभी प्रस्तावित नक्शों में स्थल पर मौजूद पेड़ों की संख्या और प्रजाति स्पष्ट रूप से अंकित की जाए। वहीं, ग्रुप हाउसिंग और तलपट मानचित्रों में सड़क एवं पहुंच मार्गों के दोनों ओर पार्किंग क्षेत्रों में वृक्षारोपण की व्यवस्था भी दर्शाई जानी चाहिए। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त वृक्षारोपण का प्रस्ताव भी नक्शे का हिस्सा बनाना होगा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि नक्शा प्राप्त होने के बाद प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौके का मुआअना करेंगे। यदि नक्शे में दी गई जानकारी और मौके पर हो रहे निर्माण कार्य में अंतर पाया गया तो संबंधित नक्शे को तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा तथा नक्शा पेश करने वाले को भविष्य में प्राधिकरण में मानचित्र जमा करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।

काशीपुर में पहली बार आईवीयूएस तकनीक से सफल हृदय उपचार, 32 साल के मरीज को मिला नया जीवन

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : सहोता सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं न्यूरो एंड रोबोटिक सेंटर, काशीपुर में हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई। अस्पताल में पहली बार Intravascular Ultrasound (IVUS) तकनीक की सहायता से एक जटिल हृदय प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।

यह प्रक्रिया आगरा के 32 साल के मरीज पर की गई, जो बेहतर उपचार की उम्मीद में काशीपुर आया था। मरीज को हृदय संबंधी समस्या के कारण विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता थी। विस्तृत जांच के बाद उपचार टीम ने आईवीयूएस तकनीक का उपयोग करते हुए रक्त वाहिका की अंदरूनी स्थिति का सटीक मूल्यांकन किया और सफल उपचार किया।

इस जटिल प्रक्रिया का नेतृत्व वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशाक हुसैन खांडे ने किया। उन्होंने बताया कि आईवीयूएस एक अत्याधुनिक तकनीक है, जिसके माध्यम से हृदय की रक्त वाहिकाओं के भीतर की वास्तविक स्थिति को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इससे स्टेंट की सही लंबाई, आकार और स्थिति का निर्धारण अधिक सटीकता से किया जा सकता है, जिससे मरीज को बेहतर परिणाम मिलते हैं।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. रवि सहोता एवं डॉ. गुरपाल सिंह सहोता ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सहोता अस्पताल का उद्देश्य काशीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। आईवीयूएस जैसी उन्नत तकनीक का उपलब्ध होना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

अस्पताल की ऑपरेशन्स डायरेक्टर तनवीर गुरपाल सहोता ने कहा कि अस्पताल लगातार नवीनतम तकनीकों और विशेषज्ञ सेवाओं को मरीजों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर डॉ. नवप्रीत कौर सहोता, डॉ. विक्रम तोमर, डॉ. ज़ैद, डॉ. गर्विता सिंह अग्रवाल, डॉ. भारत भूषण, डॉ. अमित मौर्य, डॉ. शत्रुंजय तथा डॉ. नितिन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आईवीयूएस तकनीक के उपयोग से जटिल हृदय रोगों के उपचार में और अधिक सटीकता आएगी तथा मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। यह उपलब्धि काशीपुर में आधुनिक हृदय चिकित्सा सेवाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

काशीपुर में मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, शातिर चोर कबाड़ी के साथ गिरफ्तार

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने काशीपुर के तीन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी के साथ गिरफ्तार कर मंदिरों से चोरी किया सामान, दान पात्र व नकदी बरामद कर ली। वहीं अभी चोर के दो साथी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि काशीपुर क्षेत्र में दिनांक 26-5-2026 की रात्रि में नागन शक्ति मंदिर, दिनांक 31-05-2026 की रात्रि में नागनाथ मंदिर व गंगे बाबा मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा सनसनीखेज तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। उक्त संबंध में कोतवाली काशीपुर में नागनाथ मंदिर के पुजारी गणेश नाथ महंत, गंगे बाबा मंदिर के संरक्षक राजेश शर्मा तथा नागन शक्ति मंदिर के सचिव अभिषेक काम्बोज द्वारा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। जिसके आधार पर धारा 305(डी) बीएनएस के तहत मुकदमें दर्ज किये गये।

मंदिरों में हुई लगातार हुई चोरी की उक्त घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा टीम का गठन कर घटनाओं अनावरण करने निर्देश दिया गया था। जिस क्रम में एसपी स्वप्न किशोर सिंह एवं सीओ प्रशांत कुमार के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

चोरी की इन घटनाओं के अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगालने, इसके अतिरिक्त सर्विलांस/मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर दिनांक 6.6.2026 को शातिर चोर तालिब हुसैन को चोरी के माल के साथ व चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ नौगजा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके द्वारा पूछताछ में उक्त चोरी अपने साथियों सन्नी, मोइन निवासी रामनगर के साथ करने तथा मंदिर से चोरी किया गया माल कबाड़ी जलीस निवासी गड्ढा कॉलोनी, कचनालगाजी, काशीपुर को बेचना बताया।

इसके पश्चात शातिर चोर तालिब की निशानदेही पर कबाड़ी जलीश को मंदिर से चोरी गये सामान के साथ कबाड़ के दुकान से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शातिर चोर तालिब हुसैन वर्ष 2022 में थाना रामनगर से भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है, जिससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। तथा उसके खिलाफ पंजीकृत अन्य अभियोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

बरामदगी –
नकदी 15420 रुपये, 2 नाग प्रतिमा, 2 कलश, एक पीले रंग का गदा, तीन अदद त्रिशूल, गुंबद में लगने वाले पीले धातु के दो कलश, 17 घंटिया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1. तालिब हुसैन (25 वर्ष) पुत्र इरफान अली निवासी रेलवे लाइन, रेलवे पड़ाव, रामनगर, जिला नैनीताल।
2. जलीश अहमद (33 वर्ष) पुत्र शब्बीर अहमद निवासी कुमाऊं कॉलोनी, कचनालगाजी, काशीपुर।

पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी, कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई मीना रावत, एएसआई प्रकाश बोरा, कां. दर्शन सिंह, गौरव सनवाल, महेन्द्र देवड़ी, पुलिस सहयोगी माजिद, राहुल तथा विक्की शामिल थे।

जसपुर के पतरामपुर में विद्युत अधिकारी सोते रहे, चोर तार काटकर ढोते रहे

0

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पतरामपुर ग्रामीण क्षेत्र से रात्रि के दौरान 11000 वोल्टेज की लगभग 400 मीटर विद्युत लाइन चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरु कर दी है।

आपको बता दें कि कल दिनांक 5 जून 2026, शुक्रवार की रात्रि को जसपुर क्षेत्र के गांव मिलक सीपका से पतरामपुर होते हए भोगपुर डाम तीरथ नगर की ओर जाने वाली 11000 हाई वोल्टेज की लगभग 400 मीटर चालू लाइन की तार को अज्ञात चोर चुरा ले गए। तार चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीओ विद्युत पतरामपुर शैलेंद्र सैनी ने बताया कि विद्युत तार चोरी होने की शिकायत उन्होंने उच्च विभागीय अधिकारी एवं पुलिस को लिखित रूप में दी है।

नेशनल पुलिस सेवा संस्थान फाउंडेशन रिस्पेक्ट पुलिस के सदस्य भोगपुर डाम निवासी गुरनाम सिंह ने एसडीएम जसपुर राहुल शाह को प्रार्थना पत्र देकर विद्युत लाइन की चोरी का पता लगाने व विद्युत लाइन पुनः जुड़वाने की मांग की है।

एसडीएम ने विद्युत वितरण खंड जसपुर के अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की को बिजली लाइन चोरी के मामले में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तार चोरी हो जाने के बाद उस क्षेत्र की बिजली गुल है, ग्रामीण परेशान हैं, विद्युत अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

इसे लापरवाही ही कहा जाएगा कि 11000 हाई वोल्टेज की चलती लाइन से अज्ञात चोर तार काटकर चुरा ले गए और कई घंटे बाद सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने कार्यवाही की शुरुआत की।

यहां बता दें कि 11000 वोल्ट (11 केवी) की हाई-टेंशन बिजली लाइन से तार चोरी होना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है, जो न सिर्फ कानूनी रूप से भारी मुसीबत खड़ी करता है बल्कि जान के लिए भी बेहद खतरनाक है। अक्सर चोर बिजली बंद होने का फायदा उठाकर या शटडाउन लेकर तांबे या एल्युमिनियम के कीमती तार काट ले जाते हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हल्द्वानी : अमेजन के गोदाम में लगी आग, दो की मौत

0

हल्द्वानी (महानाद) : रामपुर रोड स्थित अमेजन के गोदाम में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आपको बता दें कल दिनांक 5 जून, 2026 की रात्रि लगभग 11ः50 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हल्द्वानी क्षेत्र के रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेजन के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना हल्द्वानी पुलिस बल और हल्द्वानी अग्निशमन (फायर सर्विस) की टीमें बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज कत्याल एवं कोतवाल विजय मेहता मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली।

गोदाम में आग काफी भीषण थी। पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने अत्यंत सूझबूझ और संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और उसे बुझाया। आग बुझाने के पश्चात जब गोदाम के भीतर गहन सर्च अभियान चलाया गया, तो वहां कार्यरत दो व्यक्तियों की गंभीर रूप से झुलसने तथा अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने से दुःखद मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया। मृतकों का विवरण निम्नवत है –
1. नरेन्द्र प्रसाद (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र सदी राम, निवासी-बागजाला, गोलापार।
2. अमित आर्य (उम्र लगभग 25 वर्ष), पुत्र प्रताप राम, निवासी-पंचायत घर के पास, रामपुर रोड, हल्द्वानी।

पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों को वैधानिक कार्रवाई हेतु तत्काल अस्पताल भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही तथा आग लगने के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

0

देहरादून, 05 जून। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सहस्त्रधारा स्थित आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र में राहत, पुनर्वास और संरक्षण कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और मलबा निष्पादन के लिए मशीनरी, मानव संसाधन और अन्य आवश्यक संसाधनों में व्यापक वृद्धि की है।

मुख्यमंत्री ने कार्लीगाड़ क्षेत्र के पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समन्वित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराते हुए राहत, पुनर्वास और संरक्षण संबंधी सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करना है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री के साथ कार्लीगाड़ का स्थलीय निरीक्षण कर पुनर्वास और मलबा हटाने के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

आपदा के कारण क्षेत्र में जमा भारी मात्रा में मलबे को हटाने के लिए आगामी 15 दिनों की समयसीमा निर्धारित की गई है। साथ ही भविष्य में संभावित नुकसान से बचाव के लिए मलबे का वैज्ञानिक तरीके से चैनलाइजेशन करने और प्रभावित परिवारों के सुरक्षित एवं स्थायी पुनर्वास के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जोखिम वाले क्षेत्रों में रह रहे परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे भविष्य में जनहानि और संपत्ति के नुकसान की आशंका को कम किया जा सके।

राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए खनन विभाग ने दो अतिरिक्त पोकलेन और जेसीबी मशीनें तैनात की हैं, जबकि डंपरों की संख्या बढ़ाकर सात कर दी गई है। वहीं सिंचाई विभाग ने नदी के चैनलाइजेशन कार्य के लिए दो अतिरिक्त पोकलेन मशीनें लगाई हैं। इससे मलबा हटाने और नदी प्रवाह को व्यवस्थित करने के कार्यों में उल्लेखनीय गति आई है।

जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मशीनरी और मैनपावर बढ़ाकर कार्लीगाड़ क्षेत्र में मलबा निष्पादन, नदी चैनलाइजेशन और पुनर्वास कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके और क्षेत्र को भविष्य की आपदाओं के प्रति अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।