spot_img
spot_img
Sunday, June 28, 2026
spot_img
Home Blog Page 8

आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि कोतवाली काशीपुर में दर्ज मुकदमा धारा 108 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अजय गणपति द्धारा दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम में तथा एसपी स्वप्न किशोर सिंह तथा सीओ प्रशांत कुमार के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 12-06-2026 को सुरागरसी पतारसी करते हुये मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित आत्महत्या के लिये उकसाने वाले वांछित अभियुक्त कृष्णवीर सिंह उर्फ कृष्णा (35 वर्ष) पुत्र अखिलेश कुमार निवासी आकाँक्षा मार्बल, आदर्श नगर, काशीपुर कोउ सके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में एसआई दिनेश चन्द्र सिंह तथा कां. ज्ञानेन्द्र सिंह शामिल थे।

क्या था मामला –
दिनांक 25 मार्च 2026 को पुतलीघर रोड, डॉ. अशोक के सामने, मझौला, जिला मुरादाबाद निवासी रोहित कुमार पुत्र विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन मीनू चौहान का विवाह कृष्णवीर सिंह पुत्र अखिलेश सिंह के साथ दिनांक 17.2.2020 को मुरादाबाद में सम्पन्न हुआ था। जिसमें उसके परिवार वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज में 2,51,000 रुपये नकद, पैनासॉनिक का एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन व अन्य घरेलू समान दिया था।

रोहित ने बताया कि दहेज में मिले उक्त सामान से उसकी बहन के पति कृष्ण वीर सिंह, ससुर अखिलेश सिंह, सास सुषमा देवी, देवर यशवन्त सिंह खुश नहीं हुये और अक्सर ही उसकी बहन को कम दहेज लाने व दहेज में बुलेट मोटरसाईकिल ना देने के ताने देते व बुलेट मोटर साइकिल अपने मायके से लेकर आने के लिये दबाब बनाते, गन्दी गन्दी गालियां देते हुए लात-घूसों से मारपीट करते व खाने पीने को भी तंग रखते थे।

रोहित ने बताया कि दिनांक 21.3.2026 को रात्रि के करीब 8 बजे उसे पता चला कि उसकी बहन की तबियत अत्यन्त ही गंभीर है और वह अस्तपताल में भर्ती है। अस्पताल में बहन से मिलने पर पता चला कि उसकी बहन के ससुरालियों व पति द्वारा अत्यधिक उत्पीड़न व आये-दिन के लड़ाई झगडे से मजबूर होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिये विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया है।

काशीपुर : प्रोपर्टी डीलर ड्राइवर के साथ गिरफ्तार, 3 हथियार और बरामद

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अवैघ हथियारों के फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मामले में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने प्रोपर्टी डीलर सौरभ अग्रवाल को रुद्रपुर से उसके ड्राइवर के साथ गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 1 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर, 1 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .30 बोर, 1 पिस्टल .32 बोर, 8 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये हैं। बता दें कि गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए सौरभ अग्रवाल ने हाईकोर्ट की शरण ली थी लेकिन हाईकोर्ट ने उसकी अर्जी को खारिज कर दिया था।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर धामी के ‘अपराध मुक्त उत्तराखण्ड’ के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त दिनांक 4-6-2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5),111 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उक्त मुकदमें की विवेचना के क्रम में दिनांक 10-06-2026 की रात्रि को उत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 4 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किये थे, जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया था। बरामद अवैध शस्त्र, कारतूस, कूटरचित लाइसेंस एवं वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण रामनगर रोड, चामुण्डा विहार, काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर होने पाये गये।

उक्त सम्बन्ध में फरार अभियुक्त सौरभ अग्रवाल व अन्य की सुरागरसी-पतारसी कर तलाश हेतु एसटीएफ की विभिन्न टीमे दबिश दे रही थीं, इसी क्रम में दिनांक 11-06-2026 की देर रात्रि को एसटीएफ द्वारा रुद्रपुर रोडवेज के पास से सौरभ अग्रवाल एवं उसके ड्राईवर अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी कटोराताल, काशीपुर को हिरासत मे लिया गया तथा इनके कब्जे से 1 पम्प एक्शन बन्दूक ऑटोमैटिक 12 बोर, 1 पिस्टल ऑटोमैटिक .30 बोर, 1 पिस्टल ऑटोमैटिक .32 बोर, 8 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच की जा रही है और एसटीएफ द्वारा राज्य में इस सम्बन्ध में विभिन्न जनपदों में 3 अभियोग दर्ज कर संलिप्त 7 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है तथा अब तक 12 अवैध शस्त्र, 315 कारतूस व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके हैं।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि दिनांक 10-06-2026 को काशीपुर क्षेत्र से स्विफ्ट कार से जो भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए थे, वह कार गिरफ्तार किये गये अभियुक्त अमित पाल द्वारा सबूतों को मिटाने व साक्ष्य को छुपाने की नीयत से काशीपुर में पार्किंग में छुपाकर खड़ी की गयी थी। एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के कब्जे से पूर्व में बरामदा कार की चाबी भी बरामद हुई। पूछताछ में अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिस पर सूचना विकसित कर कार्यवाही की जा रही है।

उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536

एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम में निरीक्षक विकास चौधरी, निरीक्षक अरुण कुमार, निरीक्षक एमपी सिंह, एसआई विपिन चन्द्र जोशी, कृष्ण गोपाल मठपाल, हे.कां. रविन्द्र सिंह बिष्ट, महेन्द्र गिरी, सुरेन्द्र सावंत, संजय कुमार, कां. सोनू पाण्डे तथा किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस) शामिल थे।

#saurabh_Agrawal_news

हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

0

 

देहरादून, 11 जून। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की कार्यकारी समिति की 70वीं बैठक में हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए प्रस्तावित “एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना” को मंजूरी देते हुए 115.61 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना पूर्णतः केंद्रीय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित की जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य कुंभ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वीकृत परियोजना के तहत मेले में 13,915 शौचालय, 8,065 यूरिनल और 2,000 स्नानगृह स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 4,840 कूड़ादान, 31.38 लाख लाइनर बैग, 491 अपशिष्ट संग्रहण वाहन, 2 ट्रैश बूम, 15 घाट सफाई मशीनें, 190 स्प्रेइंग मशीन एवं ट्रैक्टर, 55 फॉगिंग मशीनें तथा 30 घास काटने की मशीनों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा कीटनाशक, पीपीई किट, प्राथमिक उपचार किट और सड़क सफाई के लिए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन को वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए ट्रांसफर स्टेशन सुविधाओं, गैस आधारित शवदाह गृह तथा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना का भी प्रावधान किया गया है। वहीं निगरानी एवं संचालन को आधुनिक बनाने के लिए क्लाउड आधारित डैशबोर्ड विकसित किया जाएगा, जिससे स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा स्वीकृत इस धनराशि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जनस्वास्थ्य सेवाओं तथा निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित कुंभ का अनुभव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना हरिद्वार कुंभ-2027 को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक आदर्श आयोजन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…

0

नई दिल्ली, 11 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विशेष नीति समर्थन एवं दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की आधारशिला मानव पूंजी है और इसी सोच के अनुरूप राज्य सरकार शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार तथा युवा सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों के आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लास, वर्चुअल क्लासरूम और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि उच्च शिक्षा संस्थानों में शोध, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

एआई, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा में युवाओं को तैयार करने पर फोकस

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस और सेमीकंडक्टर तकनीक जैसे क्षेत्रों में देश के युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए राज्य में देवभूमि उद्यमिता विकास योजना, स्टार्टअप प्रोत्साहन कार्यक्रम, उद्योग-अकादमिक सहयोग और आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले वर्षों में 30 से अधिक नई नीतियों के माध्यम से कृषि, उद्योग, पर्यटन, ऊर्जा और सेवा क्षेत्रों को एकीकृत कर विकास का समन्वित मॉडल तैयार किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अर्थव्यवस्था, निवेश, रोजगार और प्रति व्यक्ति आय में दिखाई दे रहे हैं।

प्राकृतिक खेती, वेलनेस और ग्रीन एनर्जी होंगे विकास के नए इंजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती, बागवानी, औषधीय पौधों, योग एवं वेलनेस, पर्यटन और हरित ऊर्जा को भविष्य के विकास इंजन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने राज्य को नॉलेज-बेस्ड इकोनॉमी, वेलनेस इकोनॉमी और सतत विकास के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि हिमालय, गंगा, यमुना और राज्य के विशाल वन क्षेत्र केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे में हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, कार्बन न्यूट्रैलिटी, ग्रीन एनर्जी, पर्वतीय अवसंरचना विकास और आपदा प्रबंधन के लिए विशेष नीति और वित्तीय सहयोग समय की आवश्यकता है।

सुशासन और तकनीकी नवाचार पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि परिवार पहचान योजना, खनन क्षेत्र में डिजिटल निगरानी, भूमि उपयोग परिवर्तन प्रक्रिया का ऑनलाइन सरलीकरण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े सुधारों ने शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया है। वहीं पीरूल आधारित ऊर्जा उत्पादन जैसे नवाचार पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी मददगार साबित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री को दिया कुंभ और नंदा राजजात यात्रा का निमंत्रण

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार 12 वर्षों के सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक इतिहास में दीर्घकालिक जनादेश प्राप्त कर राष्ट्रसेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री सहित नीति आयोग के सभी सदस्यों को उत्तराखंड में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला और नंदा राजजात यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड “विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड” के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास अभियान में पूर्ण ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ योगदान देता रहेगा।

स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

0

देहरादून, 11 जून। जिलाधिकारी डाक्टर आशीष चौहान ने जनपद में स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणामकारी बनाने के लिए सभी नगर निकायों, कैंटोनमेंट बोर्डों और जिला पंचायत को कूड़ा निस्तारण हेतु अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठान और निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर निगरानी की जाएगी तथा अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार से आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए सभी विभागों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने और व्यावहारिक समाधान विकसित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक निकाय अपने क्षेत्र में ऐसे स्थानों को चिन्हित करे जहां नियमित रूप से कूड़ा डंप किया जा रहा है और वहां स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करे। साथ ही कूड़ा संग्रहण, परिवहन और निस्तारण की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जाए तथा स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

सोशल मीडिया के जरिए दर्ज करा सकेंगे शिकायतें

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि नागरिक स्ट्रीट लाइट, यातायात सिग्नल, साइन बोर्ड, सड़क, नाली, कूड़ा तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की फोटो, लोकेशन और विवरण के साथ डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पेज पर टैग कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के के मिश्रा, उप जिलाधिकारी डोईवाला अर्पणा डोडियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं नगर निगम, नगर निकायों, कैंटोनमेंट बोर्डों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

गढ़ीनेगी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बने अभिषेक सुखीजा, भाजपा प्रत्याशी को 94 मतों से हराया

0

गढ़ीनेगी/काशीपुर (महानाद) : निर्दल प्रत्याशी अभिषक सुखीजा गढ़ीनेगी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बन गये हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला को 94 मतों से हरा दिया।

आपको बता दें कि गढ़ीनेगी नगर पंचायत के लिय हुए पहले चुनाव में लोगों ने कमल से ज्यादा बस पर भरोसा जताया और निर्दल प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा को अपना पहला अध्यक्ष चुन लिया। सुखीखा ने भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला को 94 मतों से हरा दिया।

काशीपुर स्थित नवीन मंडी परिसर में निर्वाचन अधिकारी अभय प्रताप सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज चंदोला की मौजूदगी में आज सुबह 8 बजे से मतगणना आरंभ हुई। अध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशी मैदान में थे। निर्दल प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने 2047 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की वहीं, भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला को 1953 वोट मिले।

एडीएम पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने विजयी प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा को प्रमाणपत्र दिया।

5.987 किलो गांजे के साथ गूलरघट्टी का युवक गिरफ्तार

0

सलीम अहमद
रामनगर : पुलिस ने गूलरघट्टी के एक युवक को 5.987 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी मनोज कुमार कत्याल तथा सीओ अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अनमोल कुमार (25 वर्ष) पुत्र स्व. संजीव अग्रवाल निवासी नई बस्ती, गूलरघट्टी, रामनगर को 5.987 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

अनमोल के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा 8/20 एऩडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में एसआई सोमेन्द्र सिंह, कां. गगन भण्डारी तथा महबूब आलम आदि शामिल थे।

दहेज मामले में लंबे समय से फरार चले रहे मां, बेटा, बहन गिरफ्तार

0

काशीपुर : आईटीआई कोतवाली पुलिस ने दहेज मामले में लंबे समय से फरार चले रहे 3 वारंटी मां, बेटा और बहन गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा काफी लंबे समय से कोर्ट में अनुपस्थित हो रहे 3 वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

गिरफ्तार वारंटी-
(1) सुनीता पत्नी स्व. सुंदर सिंह
(2) सचिन पुत्र स्व0.सुंदर सिंह
(3) टीना पुत्री स्व. सुंदर सिंह
निवासीगण वार्ड नं. 21, महेशपुरा, काशीपुर सम्बन्धित वाद धारा 323/504/506/498-ए आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम।

पुलिस टीम में एएसआई दीपक चौहान, कां. रमेश बंग्याल तथा राधा शामिल थे।

काशीपुर : प्रोपर्टी डीलर, उसके भाई और पत्नी के अवैध हथियार और कारतूस पार्किंग में खड़ी कार से बरामद

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : फर्जी लाइसेंस और अवैध शस्त्रों के मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाने और 3 लोगों को जेल भेजने के बाद एसटीएफ लगातार मामले में कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्यवाही तेज कर दी गई है। एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में कल रात्रि काशीपुर क्षेत्र से एक कार से भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों का जखीरा व कारतूस बरामद।

विदित हो कि एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें में कार्यवाही करते हुए काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र से एक स्विफ्ट कार से 1 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर, 1 राइफल सेमी ऑटोमैटिक .22 बोर, 1 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .32 बोर, 1 रिवाल्वर .32 बोर के साथ 237 कारतूस (विभिन्न बोर) व सात फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये ।

एसएसपी एसटीएफ की मॉनिटरिंग में एसटीएफ की कई टीमें कार्यवाही को अंजाम दे रही हैं और अब एसटीएफ द्वारा 3 अभियोग पंजीकृत कराकर संलिप्त 5 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र व फर्जी कूटरचित लाइसेंस के साथ जेल भेजा जा चुका है।

बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेन्स बना कर उत्तराखंड में अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाइसेन्स को सही बनवाकर इस्तेमाल करने वाले अपराधी अब स्पेशल टास्क फोर्स के रडार पर हैं। एसएसपी एसटीएफ ने कहा है कि अभी भी फर्जी शस्त्र धारक अपना वेपन पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के अपराध मुक्त उत्तराखण्ड के विजन तथा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त दिनांक 4-6-2026 जनपद ऊधम सिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5),111 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, उसी मुकदमे की विवेचना के क्रम में कल देर रात्रि उत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 4 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किये गये। जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया।

बरामद अवैध शस्त्र, कारतूस, कूटरचित लाइसेंस एवं वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर के हैं। जिस सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कल रात्रि एसटीएफ को काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध हथियार होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था, जिस पर उनके द्वारा टीम को निर्देशित किया गया था। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेते हुए रात्रि में कार्यवाही करते हुए उक्त स्विफ्ट कार को कब्जे में लेते हुए उसके अन्दर से 4 अवैध हथियार व 237 कारतूस, 04 मैंगजीन व 7 कूटरचित लाइसेंस बरामद किये गये।

उक्त के अतिरिक्त राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है तथा ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

एसटीएफ द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. – 9412029536’

’एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम में निरीक्षक अरुण कुमार, निरीक्षक एमपी सिंह, कां. गुरवंत सिंह, मोहित वर्मा तथा सोनू पाण्डे शामिल थे।

काशीपुर : पत्नी के साथ की मारपीट, भाई ने सास-ससुर पर चलाई गोलियां

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के ससुरालियों पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने व अपने दामाद के भाई पर उन पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है।

ग्राम बगवाड़ा, कुंडा, काशीपुर निवासी सतवन्त सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 9-06-2026 को उनकी पुत्री मनदीप कौर ने फोन करके बताया कि वह किसी पड़ोसी के घर से फोन कर रही है, उसकेे पति हरजीत सिंह पुत्र जोगेन्दर सिंह निवासी ग्राम पच्चावाला, कुण्डेश्वरी एवं उसके देवर प्रदीप सिंह, उसके ससुर जोगेन्दर सिंह व सास सिन्दर कौर उसे कमरे में बन्द कर उसके साथ मारपीट की है।

सतवन्त सिंह ने बताया कि फोन आते ही सबसे पहले उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जब वह और उनकी पत्नी वहाँ पहुँचे तो मनदीप के देवर प्रदीप सिंह ने अपने घर की छत पर चढ़कर दो हवाई फायर किए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी बेटी को पड़ोसियों के घर से लिया। तथा उनकी पुत्री के पति हरजीत सिंह व उसके पिता ने ने उनके साथ आए पड़ोसियों को गन्दी-गन्दी टिप्पणी व अपशब्द बोले। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सतवन्त सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27, बीएनएस की धारा 115(2), 125, 127(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना एसआई कंचन कुमार के हवाले की है।