spot_img
spot_img
Monday, May 18, 2026
spot_img

यूपी में तबादले ही तबादले : पुलिस विभाग में 71 डीएसपी के तबादले, कई जिलों के बदले सीओ

लखनऊ (महानाद): उ.प्र. में तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने डीएसपी के तबादले कर दिये हैं। लगातार हो रहे तबादलों से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि उ.प्र. के डीजीपी ने प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 71 अधिकारियों के आज तबादले कर दिये। इसमें 46 डीएसपी वे हैं जिनका हाल ही में इंस्पेक्टर से प्रमोशन हुआ था लेकिन उन्हें नई नैताती नहीं दी गई थी।

एडीजी प्रशासन पीसी मीना की तरफ से जारी आदेश के अनुसार लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक/उपाधीक्षक उदय प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ यूपी लखनऊ बना दिया गया है।

अजय कुमार चौहान को पुलिस उपाधीक्षक भदोही की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेम नारायण तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक देवरिया, श्याम बहादुर सिंह पुलिस उपाधीक्षक गाजीपुर, विनय कुमार पुलिस उपाधीक्षक गोंडा, संतोष कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक संभल, देवेंद्र कुमार शर्मा पुलिस उपाधीक्षक बागपत, उमेश कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक जालौन बनाया गया है।

सैय्यद मोहम्मद असगर को पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली बनाया गया है। वहीं सुनीता कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक ईओ डब्ल्यू मेरठ के पद पर तैनात किया गया है। ललितमणि त्रिपाठी को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम थाना बरेली में तैनाती मिली है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
इसी तरह सुरेश कुमार मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक अम्बेडकरनगर, प्रमोद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक हमीरपुर, अतुल प्रधान पुलिस उपाधीक्षक इटावा, रविन्द्र कुमार गौतम पुलिस उपाधीक्षक जालौन, संगम लाल मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक एटा, जगदीश कुमार पुलिस उपाधीक्षक अमेठी, अशोक कुमार सिसोदिया पुलिस उपाधीक्षक हापुड़, अमरदीप लाल को पुलिस उपाधीक्षक आगरा और विजय प्रताप यादव को पुलिस उपाधीक्षक/ चीफ एयरपोर्ट सिक्योरिटी ऑफिसर सुरक्षा आगरा एयरपोर्ट की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं डॉ. तेजवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक बरेली, कुलदीप कुमार गुप्ता पुलिस उपाधीक्षक जौनपुर, शैलेन्द्र कुमार बाजपेई पुलिस उपाधीक्षक जालौन, अजय अग्रवाल पुलिस उपाधीक्षक महोबा, नरेश सिंह पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या, कर्मवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक बदायूं, गवेन्द्र पाल गौतम पुलिस उपाधीक्षक बांदा, सतेंद्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर, प्रदीप कुमार पुलिस उपाधीक्षक संभल, अनुज कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक महराजगंज, वहीं दिलीप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles