spot_img
spot_img
Thursday, August 27, 2026
spot_img

जसपुर : 24 कुंडीय जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर 24 कुंडीय जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ नगर में कलश यात्रा निकाल कर किया गया।

बुधवार को प्रमुख ट्रस्टी अशोक कुमार के नेतृत्व में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ से पूर्व गायत्री शक्तिपीठ जसपुर से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा पीठ से प्रारंभ होकर पृथ्वीराज चौक, गांधी चौक, ठाकुर मंदिर, मेन बाजार, सब्जी मंडी, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड से होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। यात्रा का विधायक आदेश सिंह चौहान द्वारा सूक्ष्म जलपान के साथ स्वागत किया गया।

ट्रस्टी दिग्विजय सिंह ने बताया कि गायत्री महायज्ञ के दौरान प्रज्ञा पुराण, संगीत प्रवचन, गायत्री मां के गुणगान एवं आरती, दीप यज्ञ योग व्यायाम आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं हरिद्वार शांतिकुंज के धर्माचार्यों का महायज्ञ में पहुंचने पर ट्रस्टियों द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार, घासी सिंह, नरेश कुमार, भारत सिंह, घनश्याम सिंह, राहुल बंटी, गजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, दिग्विजय सिंह, कुसुम लता, कृष्ण सिंह, अनीता, बाला देवी, ममता, उषा रानी, कविता, शकुंतला, माधवी, सीमा, पुष्पा, मालती, संतोष कुमारी, इंदु रानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles