spot_img
spot_img
Sunday, July 5, 2026
spot_img

वन विकास निगम अध्यक्ष बनकर काशीपुर पहुंचे कैलाश गहतोड़ी का भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : वन विकास निगम के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार काशीपुर आगमन पर पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी का जोरदार स्वागत कर मंडी से लेकर उनके आवास तक रोड शो निकाला गया।

इस अवसर पर गहतोड़ी ने कहा कि पार्टी हित के लिए मैंने संघर्ष किया है, आगे भी यही करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और सीएम पुष्कर सिंह धामी के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ हूं काशीपुर से मिले स्नेह और समर्थन से मुमकिन हो सका है।

बता दें कि शुक्रवार की शाम देहरादून से काशीपुर पहुंचने पर कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री कैलाश गहतोड़ी का मंडी गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। संगठन के अनुशासन और बेहतर नीति के बल पर हम आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश और देश से विपक्ष पूरी तरह गायब होता नजर आ रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण चंपावत उपचुनाव में देखने को मिला है, जब कांग्रेस पार्टी का झंड़ा भी पूरे विधानसभा में नहीं दिखा।

सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के लिए लगातार सेवा की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकार में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, जिसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, रजत सिद्धू, अभिषेक गोयल, पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles