spot_img
spot_img
Saturday, August 29, 2026
spot_img

काशीपुर : युवती की फेक आईडी बनाकर युवक कर रहा परेशान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने दूसरे युवक पर उसकी बहन की फेक आईडी बनाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कुंडेश्वरी क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बहन के नाम से फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई है और वह उसकी बहन को पिछले एक महीने से मैसेज करके परेशान कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुरेन्द्र सिंह के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles