spot_img
spot_img
Saturday, August 29, 2026
spot_img

काशीपुर : शादीशुदा युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अलीगंज रोड पर सिथत रोजडेल कालोनी में रहने वाले एक युवक पर शादीशुदा युवती को बहला-ुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है।

लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर निवासी एक युवक ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 9 साल पहले उसकी शादी काजीबाग निवासी एक युवती से हुई थी। जिससे उसके 5 साल का एक पुत्र भी है। विगत दिनांक 12.10.2023 की रात्रि के 11ः30 बजे वह रिक्शा चलाने गया हुआ था कि तभी अलीगंज रोड स्थित, रोजडेल कालोनी निवासी दिनेश सिंह ठाकुर उर्फ राणा उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। उसने बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ उसके पुत्र को भी ले गयी।

युवक ने जब अपनी पत्नी को फोन किया तो उक्त दिनेश सिंह ठाकुर उर्फ राणा उससे कहने लगा कि मैं और तुम्हारी पत्नी पंजाब आ गये हैं, तुम हमारा पीछा मत करना। अगर तुमने कोई कानूनी कार्यवाही की तो तुम्हें व तुम्हारे पूरे परिवार को अगवा कर जान से मरवा दूंगा। उसने पुलिस पर उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दिनेश सिंह ठाकुर के खिलाफ धारा 365, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती व उसके पुत्र की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles