spot_img
spot_img
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

काशीपुर : हर्षाेल्लास निकाली गई अंबेडकर संदेश यात्रा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : विश्व ज्ञान प्रतीक, भारत रत्न, भारतीय संविधान के निर्माता, वंचित शोषितों के मसीहा, महिला सशक्तिकरण के प्रणेता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 भी जयंती पर काशीपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 5ः30 बजे डॉक्टर अंबेडकर संदेश यात्रा के द्वारा किया गया, जिसमें अंबेडकरवादी साथियों के साथ नगर आयुक्त विवेक राय ने अंबेडकर रथ पर ज्योति प्रचंड कर यात्रा का शुभारंभ किया।

इस बार यात्रा को भव्य रूप देते हुए मुख्य संयोजक जितेंद्र देवांतक व सह संयोजक हिमांशु गौरव, अमित टांक के नेतृत्व में सबसे आगे बैंड बाजा उसके बाद भारत के मानचित्र पर बाबा साहब के चित्र की झांकी, डीजे पर अंबेडकर जयंती व अंबेडकर के संदेशों के गीत बजते हुए अंबेडकर रथ को उनके अनुयायियों द्वारा हाथों से खींचा जा रहा था। इस बार अंबेडकर संदेश यात्रा में बहुत अधिक संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा मौहल्ला काजी बाग में दलित समुदाय द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरण किया गया।

इसके पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपने गणवेश में मानव श्रृंखला बनाते हुए यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई व अंबेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्य बाजार में मिष्ठान वितरण किया गया। वाल्मीकि बस्ती में पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। उधर महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस दौरान स्वागत करने वालों में महापौर ऊषा चौधरी, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक, विपिन अरोरा, कमल राही, विजय कुमार, गंधार अग्रवाल, अजय पाल व तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जितेंद्र देवांतक द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा नगर मंडल व जिन लोगों ने यात्रा का स्वागत किया उनका आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा की बाबा साहब अंबेडकर द्वारा जातिवादी दंश झेलने के बाद भी संविधान में भारत के हर नागरिक को समान अधिकार दिए, ऐसा व्यक्तित्व पूरे विश्व में केवल बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अलावा कोई नहीं हो सकता।

यात्रा में संयोजक जितेंद्र देवांतक, सह संयोजक हिमांशु गौरव, अमित टांक, आरबी सिंह, कृपाल सिंह, ऋषि पाल रवि, राजेश गौतम, शंकर सिंह, विजेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र सागर, हरकेश सिंह, हरिओम सिंह, आनंद कुमार एडवोकेट, डॉक्टर राहुल, सुनील महाजन आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles