काशीपुर : पड़ोसी युवक ने किया 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

0
516

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक युवक द्वारा अपने घर के सामने पटाखे जला रही नाबालिग बच्ची को जबरन अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कुंडेश्वरी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दीपावली के दिन वह त्यौहार मनाने के लिए अपनी मां के यहां गई थी। जबकि उसकी 12 साल की पुत्री अपने घर पर ही थी जो घर के सामने पटाखे जला रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी पुत्री को जबरन खींच कर अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर जब उसकी छोटी बहन वहां पहुंची तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

महिला ने बताया कि जब वह अपनी मां के यहां से वापस अपने घर पहुंची तो उसकी पुत्री घर पर नहीं थी। काफी देर बाद उसकी पुत्री रोते-रोते घर पहुंची और उसने अपनी मां को आपबीती बताई। जिसके बाद महिला ने चौकी में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here