काशीपुर : संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का रहा व्यापक असर

0
109

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 3 कृषि बिलों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित बंद का नगर क्षेत्र में व्यापक असर देखने को मिला। किसान नेताओं ने जगह-जगह चक्का जाम किया। जहां आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूल बसों, एंबुलेंस, बीमार लोगों को आने जाने की छूट दी गई।

Advertisement

वहीं, टांडा तिराहे पर सपा नेता अवतार सिंह के नेतृत्व में किसानों ने चक्का जाम किया। इस मौके पर अवतार सिंह ने कहा कि 3 कृषि बलों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज भारत बंद का आवाहन किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार 3 कृषि कानूनों को वापिस लेकर एमएसपी की गारंटी नहीं देती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

अवतार सिंह ने कहा कि आज बेरोजगारी अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री देश को बेचने में लगे हैं। उन्होंने रेल बेच दी, कोयले की खान बेच दी। एयरपोर्ट बेच दिये, हवाई जहाज बेच दिये। एलआईसी बेच दी। हम इस सबका विरोध करते हैं।

इस मौके पर दलदीप सिंह, मुख्त्यार सिंह, रमन सिंह, महेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, जसवीर सिंह, कुलवंत सिंह, बलविन्दर सिंह, रेशम सिंह, बलजीत सिंह, हरवंत सिंह, गुरमीत सिंह, जसवंत सिंह, हरजीत सिंह, जगतार सिंह, बूटा सिंह आदि मौजूद थे।

उधर, मुरादाबाद रोड स्थित ढेला पुल पर किसानों ने किसान यूनियन युवा नेता जितेन्द्र सिंह जीतू के नेतृत्व में चक्का जाम किया। उन्होंने भारत बंद में व्यापारियों द्वारा सहयोग दिये जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे बंद को पूरे देश में समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आम जनमानस का भी धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि हम 1 साल से दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। लेकिन मोदी सरकार हमारी सुन नहीं रही है। इसलिए मजबूरन हमें बंद का आवाहन करना पड़ रहा है।

इस मौके पर राजू छीना, बब्बू बोपाराय, बलविन्दर सिंह, मनप्रीत सिंह, प्रताप सिंह विर्क, हरपाल सिंह, अंग्रेज सिंह, राजवीर सिंह, मन्नी विर्क आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here