spot_img
spot_img
Monday, August 31, 2026
spot_img

रामनगर : लहूलुहान हालत में नाले में पड़ा मिला 19 साल के युवक का शव, मचा हड़कंप

सलीम अहमद
रागनगर (महानाद): 1 19 साल के युवक का लहूलुहान शव तेलीपुरा स्थिल फ्लैट के पास नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने उसके सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि कुछ लोगों ने तेलीपुरा स्थित फ्लैट के पास नाले में 19 साल के मोनिस अंसारी पुत्र मुख्तार अंसारी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। आनन-फानन में उसे सरकारी चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने एक पुरुष व महिला पर अपने पुत्र की हत्या का अरोप लगाया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि पुरानी आबकारी, बंबाघेर निवासी 19 वर्षीय मोनिस को फ्लैट के पास नाले मे पड़ा देखा, जिसको कुछ लोगों द्वारा सरकारी चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदेह के आधार पर एक पुरुष व महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर मृतक के पिता मुख्तार अंसारी ने बताया कि उनका पुत्र कल शाम से लापता था, उन्होंने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने एक युवती व युवक पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles