spot_img
spot_img
Saturday, April 25, 2026
spot_img

रिजल्ट : हाईस्कूल में अक्षत तो इंटर में गीतिका पंत और सुशीला ने एक साथ किया टॉप

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 2026 का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के मुख्यालय रामनगर में घोषित किया गया।

हाईस्कूल की परीक्षा में रामनगर का नाम रोशन करते हुए एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 98.20ø अंक प्राप्त कर टॉप किया। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर की गीतिका पंत तथा भंजुराम अरम इंटर कॉलेज, भूरारानी, उधम सिंह नगर की सुशीला मंदीरत्ता ने 98ø-98ø अंक पाकर संयुक्त रूप से टॉप किया।

विदित हो कि हाईस्कूल में 1,08,983 परीक्षार्थियों ने भाग लिया तथा 1,00,373 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे, जिसमें छात्राओं ने 96.07 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा छात्रों ने 88.03 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

वहीं, इंटरमीडिएट में 1,00,482 परीक्षार्थियों में भाग लिया जिसमें 85,499 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। जिसमें छात्राओं का प्रतिशत 88.09 तथा छात्रों का प्रतिशत 81.93 रहा।

 

#uk_board_result_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles